
Vivo अपनी V-सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V80 FE को जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोन का टीजर जारी कर इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसमें Zeiss ट्यून कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह फोन हाल ही में कंपनी की फिलीपींस वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था, जहां इसके डिजाइन और फीचर्स सामने आए थे। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।
Vivo V80 FE की ग्लोबल लॉन्चिंग कंफर्म
Vivo ने X पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Vivo V80 FE जल्द चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और उन देशों के नाम का खुलासा नहीं किया है, जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा।
A burst of golden fireworks. ✨
Meet vivo V80 FE in Sparkling Gold. Every Time You Pick It Up, a Moment of Delight Unfolds.
Stunning CMF design meets brilliant camera. Let every day shine.#vivoV80FE #ShineAsWeAre #ZEISSPortraitsoPro https://t.co/nryizeuf77
— vivo Global (@Vivo_GLOBAL) November 16, 2026
टीजर में फोन का Sparkling Gold कलर वैरियंट दिखाई दिया है। इसके बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें Zeiss ट्यून कैमरा सिस्टम मिलेगा। फोन को Chill Green कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा।
Vivo V80 FE के स्पेसिफिकेशंस
Vivo V80 FE में 6.59 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिजॉल्यूशन 1,260 × 2,750 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगा। डिस्प्ले में U9 लाइट-एमिटिंग मटेरियल, 459ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिलेगा। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलेगी।
परफॉरमेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए Vivo V80 FE में Zeiss ट्यून डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जिसका अपर्चर f/1.88 होगा। इसके साथ 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसका अपर्चर f/2.0 और फील्ड ऑफ व्यू 92 डिग्री होगा।
Vivo V80 FE में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 38 घंटे तक टॉक टाइम दे सकता है।
Vivo V80 FE फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए 4,666 वर्ग मिलीमीटर के हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा। आने वाले दिनों में इसकी लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। इसके अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









