Vivo का कारनामा : सिर्फ 13 मिनट में फुल चार्ज होगा 4,000एमएएच बैटरी वाला फोन, पेश की ऐसी जबरदस्त तकनीक

Join Us icon

स्मार्टफोन की तकनीक लगातार बदल रही है। फोन की डिसप्ले, डिजाईन, कैमरे से लेकर पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स से लैस होकर स्मार्टफोन बाजार में आ रहे हैं। डिवाईसेज़ को पावर बैकअप देने के लिए कंपनियां अपने ​​स्मार्टफोंस में 5,000एमएएच तक की बैटरी देने लगी है। बड़ी बैटरी के साथ ही फास्ट चार्जिंग तकनीक व सपोर्ट भी फोन में आने लगे हैं। लेकिन आज टेक कंपनी Vivo ने इस तकनीक को नया रूप दिया है। Vivo ने बेहद ही जबरदस्त तकनीक को आज दुनिया के सामने पेश कर दिया है जिससे स्मार्टफोन को सिर्फ 13 मिनट में ही फुल चार्ज किया जाएगा।

Vivo ने शंघाई में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस ईवेंट के मंच से अपनी इस नई तकनीक को लॉन्च कर दिया है। Vivo की इस नई तकनीक का नाम है ‘Vivo Super FlashCharge 120W’. जैसा कि नाम से ही पता चलता है, वीवो द्वारा पेश की यह नई तकनीक स्मार्टफोन की बैटरी को बेहद तेजी से चार्ज रखने की क्षमता रखती है। Vivo का दावा है कि इस तकनीक की बदौलत 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को महज़ 13 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकता है।

Vivo Super Flash Charge 120W announced mwc shanghai phone full charge under 13 minute

Vivo Super FlashCharge 120W को लेकर कंपनी ने बताया है कि 4,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन को इस तकनीक के जरिये सिर्फ 5 मिनट में ही 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस एडवांस तकनीक की बात करें तो Super FlashCharge नई चार्ज पंप तकनीक के जरिये 120W (20V/6A) तक की स्पीड से फोन चार्ज करती है। यह तकनीक कंपनी के ही एडप्टर और यूएसबी टाईप-सी केबल के साथ काम करती है। वहीं बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) चार्जिंग के दौरान बिजली वॉल्ट को कंट्रोल कर बैलेंस करता है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Realme X अगले महीने होगा ​इंडिया में लॉन्च, Spider-Man: Far From Home होगा स्पेशल एडिशन

लगे हाथ आपको बता दें कि Vivo आने वाली 3 जुलाई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन देश में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि Vivo Z1 Pro भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन बनेगा जिसमें क्वालकॉम 700 सीरीज़ का स्नैपड्रैगन 712 AIE चिपसेट दिया जाएगा।

Vivo Z1 Pro

Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स तो यह स्मार्टफोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के लैस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर में 5,000एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगी। इंडिया में लॉन्च होने वाला यह पहला वीवो फोन है जो इन-डिसप्ले कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन की डिसप्ले के बीच में बने होल में सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo Z1 Pro को इंडिया में 32-मेगापिक्सल के सेेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

Vivo Super Flash Charge 120W announced mwc shanghai phone full charge under 13 minute

Vivo Z1 Pro के डिजाईन की बात करें तो यह इंडिया में लॉन्च होने वाला वीवो का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें पंच-होल डिसप्ले दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी बाई ओर छोटा सा होल दिया गया है और इसी होल में सेल्फी कैमरा फिट है। यह भी पढ़ें : LG W सीरीज़ का इंडिया में हुआ आगाज! लॉन्च हुए 3 नए फोन, Samsung-Realme-Xiaomi की बढ़ी मुश्किल

यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें वर्टिकल शेप में फोन के बैक पैनल पर बाई ओर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर ​भी दिया गया है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है व बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here