Vivo T3 Ultra 5G फोन की सेल शुरू, मिलेगा 3000 रुपये डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/Vivo-T3-Ultra-5G-1.jpg

वीवो ने पिछले हफ्ते Vivo T3 Ultra 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया था लेकिन इस फोन की सेल आज यानी कि 19 सितंबर से शुरू हो गई है। फोन लॉन्च के साथ ही कंपनी ने कुछ खास ऑफर्स की जानकारी दी थी जिसके माध्यम से आप इस फोन को लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। चूंकि आज से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध हो गया है ऐसे में हमने इस लेख में फोन पर दी जा रही सभी ऑफर और डिस्काउंट की डिटेल में जानकारी दी है।

Vivo T3 Ultra 5G कीमत और ऑफर्स डिटेल

सबसे पहले तो आपको बता दें कि Vivo T3 Ultra 5G की सेल आज शाम 7:00 से शुरू होने वाली है। इसमें ग्राहकों को डिवाइस के तीनों मॉडल पर 3,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस मिलेगा। बता दूं कि फिलहाल यह फ्लैट डिस्काउंट सिर्फ एचडीएफसी बैंक के ​डेबीट या क्रेडिट कार्ड पर ही उपलब्ध है। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% तक का कैशबैक भी उपलब्ध है। हालांकि आप दोनों में से किसी एक कार्ड पर ही ऑफर ले पाएंगे।

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर EMI खरीदारी का भी ऑप्शन है जहां आप 1,500 रुपये तक का ऑफ के साथ इस फोन को 3 से 6 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन पर खरीद सकते हैं।

इस बैंक ऑफर के साथ फोन के बेस मॉडल यानी कि 8GB रैम + 128GB वैरियंट को आप 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

वहीं मिड मॉडल जो कि 8GB रैम +256GB स्टोरेज के साथ आता है, वह 30,999 रुपये और टॉप मॉडल जो 12GB रैम +256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है 32,999 रुपये का मिल जाएगा।

Vivo T3 Ultra 5G  प्राइस ऑफर प्राइस
8GB रैम +128GB स्टोरेज 31,999 रुपए 28,999 रुपए
8GB रैम + 256GB स्टोरेज 33,999 रुपए 30,999 रुपए
12GB रैम +256GB स्टोरेज 35,999 रुपए 32,999 रुपए

कहां से खरीदें Vivo T3 Ultra 5G फोन

ऊपर बताए गए सभी ऑफर के साथ आप फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल होगा।

फ्लिपकार्ट लिंक

Vivo T3 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस