Vivo T4 Pro का भारत में लॉन्च कंफर्म, मिलेगा 3X पेरिस्कोप जूम कैमरा

Join Us icon

पिछले महीने ही Vivo ने भारत में Vivo T4R 5G पेश किया था। वहीं, अब इस सीरीज का प्रीमियम फोन Vivo T4 Pro आने के लिए तैयार है। इसे लेकर ब्रांड ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट के जरिए पुष्टि की है। इसमें सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा को लेकर मिलने वाला है। उम्मीद है कि इसे मिड बजट में एंट्री दी जाएगी। आइए, आगे टीजर में सामने आई जानकारी और अब तक आई संभावित डिटेल्स जानते हैं।

Vivo T4 Pro की Flipkart माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। जिसमें कमिंग सून के साथ फोन का डिजाइन दर्शाया गया है। आप इमेज में देख सकते हैं कि इसमें प्रीमियम गोल्ड फिनिश है, जिस पर बारीक वर्टिकल पैटर्न दिए गए हैं। कैमरा सेटअप ग्लॉसी ब्लैक वर्टिकल मॉड्यूल में है। जिसमें गोल्ड आउटलाइन से हाइलाइट देखने को मिलती है। आप देख सकते हैं कि फोन में डुअल-लेंस कैमरा और “Tele Lens” मार्किंग की गई है, जो इसके फ्लैगशिप-लेवल 3x Periscope जूम को दर्शाता है। साथ ही Vivo का सिग्नेचर Aura Light भी नजर आया है। जो पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में लाइट को बैलेंस करने में मदद करती है।

लीक्स के अनुसार Vivo T4 Pro में 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। यह स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन अनुभव दे सकती है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। जो AI प्रोसेसिंग और पावर एफिशिएंसी में सुधार ला सकता है। Vivo T4 Pro का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में के रियर कैमरा 50MP का Sony IMX882 OIS मेन लेंस + 50MP Periscope टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट हो सकता है। जो वीडियो मेकिंग करने वालों के लिए खास बन सकता है।

कंपनी ने अभी कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक के मुताबिक यह फोन 30,000 रुपये से कम में आ सकता है। इस मिड-रेंज प्राइसिंग के साथ यह कैमरा फीचर्स, डिस्प्ले और डिजाइन के कारण पावरफुल ऑप्शन बन सकता है। वहीं, उम्मीद है कि फोन का लॉन्च इसी महीने के अंत तक हो सकता है।

यदि हम मार्केट की बात करें तो Vivo T4 Pro अन्य ब्रांड्स के Realme GT 6T, iQOO Neo 10 और Motorola Edge 60 Fusion जैसे मोबाइल्स को चुनौती दे सकता है। Vivo T4 Pro की 3x Periscope टेलीफोटो कैमरा और Aura Light पोर्ट्रेट टेक्नोलॉजी इसे फोटोग्राफी-फोकस्ड यूजर्स के लिए खास बना सकती है।

इस फोन के अपग्रेड और इसके जल्द आने की खबर से लगता है कि ब्रांड ऐसे यूजर्स को टारगेट कर रहा है जो 30 हजार रुपये से कम में फ्लैगशिप-जैसा कैमरा अनुभव, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में प्रोफेशनल आउटपुट, प्रीमियम डिजाइन और डिस्प्ले क्वालिटी पसंद करते हैं।

यदि आप मिड-रेंज सेगमेंट में ऐसा फोन खोज रहे हैं जिसमें फ्लैगशिप लेवल कैमरा सेटअप, डिजाइन और अच्छा परफॉर्मेंस मिले तो Vivo T4 Pro के लिए रुक सकते हैं। वहीं, हम लॉन्च डेट और अन्य फीचर्स की जानकारी आते ही आपको नए पोस्ट के साथ अपडेट देंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here