Vivo T5e 4G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, 5,500mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ आ सकता है नया बजट फोन

Join Us icon

vivo बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नया डिवाइस पेश कर सकता है। पैशनेटगीक्स की एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, vivo T5e 4G जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स शेयर किए गए हैं। यह फोन बड़ी बैटरी, मजबूत डिजाइन और रोज के उपयोग के लिए अच्छा 4G विकल्प बन सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

vivo T5e 4G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार, vivo T5e 4G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल हो सकता है। स्मार्टफोन में Unisoc T7225 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। जिसे डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन OriginOS 6.0 पर काम कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए vivo T5e 4G फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें 5x Ultra-Bright Flashlight फीचर भी दे सकती है, जिससे कम रोशनी में बेहतर विजिबिलिटी मिल सकती है।

पावर बैकअप के लिए vivo T5e 4G में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। बड़ी बैटरी के कारण यह फोन सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन का बैकअप प्रदान कर सकता है।

सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल Nano SIM, डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट, Bluetooth 5.2, ड्यूल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz), USB Type-C पोर्ट और FM रेडियो जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

vivo T5e 4G फोन की बड़ी खासियत इसकी मजबूत बिल्ड भी हो सकती है। लीक के अनुसार, इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और IP64 डस्ट एवं वॉटर रेजिस्टेंस मिल सकता है। इसका वजन 199 ग्राम रखा जा सकता है। कलर्स के मामले में इसे Aero Blue तथा Shadow Grey कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

vivo T5e 4G संभावित कीमत और उपलब्धता

फिलहाल vivo ने T5e 4G की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसके फीचर्स को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी इसे बजट सेगमेंट में पेश कर सकती है। बड़ी बैटरी, मजबूत डिजाइन और जरूरी फीचर्स के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो कम कीमत में 4G डिवाइस देख रहे हैं।

हमें आने वाले दिनों में इसके लॉन्च और कीमत से जुड़ी और जानकारी मिलेगी। अगर आप नया 4जी डिवाइस देख रहे हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here