Vivo T5x 5G का भारत में लॉन्च और प्राइस रेंज कंफर्म, Flipkart पर टीजर लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/vivo-t4x-5g-price.jpg

Vivo ने अपनी T-सीरीज के अगले स्मार्टफोन Vivo T5x 5G का भारत लॉन्च में लॉन्च कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर नया टीजर जारी किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि यह डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। इसी के साथ Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव है। जिसमें कुछ अहम जानकारी शेयर की गए है। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।

Flipkart टीजर में शेयर किया गया है कि Vivo T5x 5G को MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। हालांकि कंपनी ने सटीक चिपसेट का नाम अभी नहीं बताया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu Benchmark V11 पर 1 मिलियन से ज्यादा स्कोर हासिल किया है, जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट के साथ सामने आया है।

Flipkart माइक्रोसाइट के डिस्क्लेमर सेक्शन से यह भी लिखा है कि आगामी Vivo T5x 5G स्मार्टफोन की कीमत 23,000 रुपये से कम हो सकती है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है। खास बात यह है कि T5x 5G 12 मार्च को लॉन्च होने वाले iQOO Z11x 5G के रिब्रांड वर्जन के रूप में आ सकता है। उम्मीद है आईक्यू फोन आने के बाद वीवो मॉडल लॉन्च होगा।

स्पेसफोकेशंस की बात करें तो लीक के अनुसार Vivo T5x 5G में iQOO Z11x 5G जैसे ही MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिल सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर मोबाइल चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक के मुताबिक फोन में 7200एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं, यह अपकमिंग फोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5x 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ सेकेंडरी लेंस मौजूद रह सकता है। ​बैक कैमरा मॉड्यूल में एलइडी और ओरा लाइट दी जा सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।

लीक के अनुसार Vivo T5x 5G फोन 6.76-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो यह अपकमिंग मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।

यह Vivo की ओर से पहला आधिकारिक टीजर है, आने वाले दिनों में Vivo T5x 5G फोन के और फीचर्स से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। इसलिए अगले अपडेट का इंतजार करें। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।