
आइकू ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि वह भारत में अपनी ‘ज़ेड11 सीरीज’ लेकर आ रही है। इस सीरीज में सबसे पहले iQOO Z11x 5G फोन लॉन्च होगा। कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन पर इस अपकमिंग फोन का प्रोडक्ट पेज बनाते हुए कंपनी ने मोबाइल डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। वहीं आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। यह मोबाइल 12 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा।
iQOO Z11x इंडिया लॉन्च डेट ऑफिशियल हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये कंपनी ने अनाउंस किया है कि आइकू ज़ेड11एक्स 12 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। इसी दिन फोन प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल जानकारी दी जाएगी। अमेजन लिस्टिंग ने यह भी साफ कर दिया है कि आइकू ज़ेड11एक्स की सेल इस शॉपिंग साइट पर होगी।
iQOO Z11x 5G इंडिया लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी पहले ही बता चुकी है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर मोबाइल चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। आइकू का दावा है कि यह ज़ेड11एक्स 1 मिलियन से अधिक का AnTuTu score अचीव कर सकता है।
फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन 7200एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि कंपनी इस मोबाइल को ‘Full Day Fully Loaded’ टैगलाइन के साथ टीज़ कर रही है जो बड़ी बैटरी को दर्शाता है। वहीं लीक के अनुसार यह अपकमिंग आइकू फोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।
बताते चलें कि इससे पहले वाली जेनरेशन में iQOO Z10x को कंपनी 6,500mAh Battery पर लेकर आई थी। यानी सक्सेसर ज़ेड11एक्स में यूजर्स को बड़ी अपग्रेड मिलेगी। लीक के अनुसार iQOO Z11x 8GB RAM के साथ 256GB UFS 3.1 Storage पर लॉन्च होगा। ज़ेड10एक्स के इस वेरिएंट को कंपनी ने 16,499 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं इस मोबाइल की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये थी जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी दी गई थी।
फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ सेकेंडरी लेंस मौजूद रहेगा। बैक कैमरा मॉड्यूल में एलइडी और ओरा लाइट दी गई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z11x 5G फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है।

लीक के अनुसार iQOO Z11x 5G फोन 6.76-इंच स्क्रीन पर लॉन्च होगा जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया जाएगा। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो यह अपकमिंग आइकू मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। बहरहाल अभी आइकू ज़ेड11एक्स की ऑफिशियल लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।














