Exclusive: लॉन्च से पहले सामने आई Vivo U10 की लाइव इमेज, ऐसा होगा फोन का डिजाइन

Join Us icon

Vivo भारत में अपनी नई सीरीज़ वीवो यू सीरीज़ से पर्दा उठाने वाली है। इस सीरीज का पहला फोन Vivo U10 होगा जो कि 24 सितंबर को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया पर सेल किया जाएगा। वहीं, अब 91मोबाइल्स को U10 की लाइव इमेज मिली हैं।

यह लाइव इमेज हमें हमारे सूत्रों द्वारा मिली है, जिससे फोन के डिजाइन का खुलासा हुआ है। तस्वीर के अनुसार फोन में यू नॉच  डिसप्ले होगा। वहीं, बॉटम में थोड़े बेजल्स नजर आ रहे हैँ। इसके अलावा फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन होगा। हालांकि, फोन की रियर तस्वीर सामने नहीं आई है।
vivo-u10-handson-1
बता दें कि 91मोबाइल्स से बात करते हुए Vivo India वीवो इंडिया के निदेशक (ब्रांड स्ट्रेटजी) निपुण मार्या ने बताया था कि Vivo U10 स्मार्टफोन इसी महीने भारतीय बाजार में दस्तक दे देगा जो सितंबर के अंतिम सप्ताह तक सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।
vivo-u10-handson-2
निपुण मार्या ने बताया है कि Vivo U सीरीज़ के साथ कंपनी लो बजट सेग्मेंट में शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि Vivo U10 को कंपनी द्वारा एक से अधिक वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में Vivo U10 के सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत अधिकतम 12,000 रुपये के करीब होगी।
vivo-u10-handson
गौरतलब है कि Vivo U10 की प्रमुख यूएसपी फोन की बड़ी व दमदार बैटरी होगी। निपुण मार्या ने Vivo U10 को Unstoppable का टैग दिया है। निपुण के अनुसार Vivo U10 की सबसे बड़ी पावर फोन का बैटरी सेग्मेंट होगा। कपंनी अधिकारी ने हालांकि Vivo U10 की बैटरी एमएएच की जानकारी नहीं दी। इसके अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वीवो ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि कंपनी 20 सितंबर को भारत में Vivo V17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Vivo V17 Pro को 32-मेगापिक्सल ड्यूल पॉप-अप सेल्फी वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here