एक्सक्लूसिव : वीवो वी15 प्रो की प्री-बुकिंग होगी 15 फरवरी से शुरू, 32-एमपी सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

91मोबाइल्स ने कुछ ही दिनों पहले अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में खुलासा किया था कि वीवो इंडिया बेहद जल्द भारत में अपनी वी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाने वाली है और इसी सीरीज़ के तहत वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। वी15 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हुए हमनें बताया था कि यह फोन 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा जो पॉप-अप कैमरे के रूप में फोन में दिया जाएगा। वहीं आज हम एक और एक्सक्लूसिव खबर लाए हैं कि देश में वी15 प्रो आने वाली 15 फरवरी से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

सबसे पहले आपको बता दें कि वीवो इंडिया ने एक मीडिया इन्वाईट शेयर करके बताया है कि कपंनी आने वाली 20 फरवरी को भारत में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। वीवो ने हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन हमनें सबसे पहले इस फोन के नाम की जानकारी दे दी थी कि यह वी15 प्रो नाम के साथ बाजार में कदम रखेगा। वहीं आज हमें रिटेल जगत के सूत्रों से जानकारी मिली है कि 15 फरवरी से वीवो वी15 प्रो भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

vivo v15 pro pre booking starts with 32 mp pop up selfie camera in india in hindi

वीवो वी15 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू होने से यह भी साफ हो गया है कि वीवो इंडिया इस फोन को ऑनलाइन वेबसाइट के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराएगी। आपको बता दें कि वी15 प्रो ​रिलायंस जियो के ऑफर के साथ आएगा जिसमें जियो यूजर्स को अतिरिक्त इंटरनेट डाटा बेनिफिट और कैशबैक भी प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर वी15 प्रो की खरीद पर एचडीएफसी बैंक की ओर से स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

आ रहा है दुनिया का पहला स्मार्टफोन जिसमें होगा 52-एमपी का रियर कैमरा, 25 फरवरी को होगा लॉन्च

वी15 प्रो की खरीद पर बजाज फाइनसर्व और एचडीबी बैंक की ओर से भी कई फायदे दिए जाएंगे जिनमें ईएमआई पर छूट तथा कैश डिस्काउंट भी शामिल रहेगा। वीवो वी15 प्रो की बात करें तो 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ ही वी15 प्रो के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। वहीं साथ ही वी15 प्रो में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि कंपनी 20 फरवरी को वी15 प्रो के साथ ही वी15 की भी घोषणा कर दे।

6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नोकिया 8.1, 6 फरवरी से अमेज़न पर होगी सेल

प्राप्त जानकारी अनुसार वीवो वी15 प्रो के साथ ही कंपनी वी15 स्मार्टफोन भी भारत में लाएगी। वी15 में पॉप-अप कैमरा दिया जाएगा या नहीं इस बात पर अभी सशंय कायम है। वीवो कपंनी वी15 प्रो को फ्लैगशिप डिवाईस के रूप में ही लॉन्च करेगी तथा इसकी कीमत 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here