
नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल के अंत में भारतीय बाजार में नोकिया 8.1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम व 64जीबी इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया था जो देश में 26,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज कंपनी से इस फोन को और भी ताकतवर करते हुए नोकिया 8.1 का एक और नया वेरिएंट बाजार में उतार दिया है। कंपनी की ओर से नोकिया 8.1 को 6जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 29,999 रुपये की कीमत पर अगले सप्ताह सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
नोकिया 8.1 के नए वेरिएंट में कंपनी ने 6जीबी की रैम मैमोरी दी है। यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस नए वेरिएंट की कीमत 29,999 रखी गई है जो आने वाली 6 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। नोकिया 8.1 नोकिया वेबसाइट के अलावा अमेज़न इंडिया पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

नोकिया 8.1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके उपरी हिस्से मेें नॉच मौजूद है। इस फोन को 2,246 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.18-इंच की टीएफटी स्क्रीन के साथ बाजार में उतारा गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश हुआ है जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 8.1 के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन का रियर कैमरा कार्ल जेसिस लेंस के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी कैप्चर करने में सक्षम है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
आ रहा है दुनिया का पहला स्मार्टफोन जिसमें होगा 52-एमपी का रियर कैमरा, 25 फरवरी को होगा लॉन्च
नोकिया 8.1 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 8.1 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ब्लू सिल्वर, स्टील कॉपर और आयरन स्टील कलर ऑप्शन्स में 6 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।



















