Vivo V23 Pro स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Google पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से उठा पर्दा

Join Us icon

Vivo जल्द ही अपने मिड रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V23 सीरीज को लॉन्च करेगा। Vivo V23 सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन Vivo V23 और Vivo V23 Pro को पेश करने की तैयारी कर रही है। पिछले हफ्ते सामने आई लीक रिपोर्ट्स की माने तो, Vivo भारत में जनवरी महीने में Vivo V23 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले Vivo V23 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स गीकबेंच पर लीक हो गई थी। अब वीवो का यह स्मार्टफोन Google Play Console पर लिस्ट किया गया है। गूगल की लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ रेंडर भी लिस्ट हैं।

Vivo V23 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Google Play Console की लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo V23 Pro (V2132) स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 × 2376 पिक्सल हो सकता है। इसके साथ ही अपकमिंग V23 Pro स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित FuntouchOS 12 पर रन करेगा। इसके साथ ही वीवो का यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 1200 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ पेश किया जाएगा।

Vivo V23 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो फ्रंट में वाइड नॉच दी जाएगी, जिसमें दो सेल्फी कैमरा सेंसर होंगे। वीवो के इस स्मार्टफोन 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फिलहाल इस फोन की बैटरी कैपेसिटी, सेल्फी कैमरा और डिस्प्ले साइज के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन में कलर चेंज करने वाला फ्लूराइट ग्लास डिजाइन दिया जाएगा। स्मार्टफोन का रियर पैनल धूप पर अपना कलर चेंज करेगा। यह भी पढ़ें : iQOO U5 स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें सभी खूबियां

Vivo सबसे पहले Vivo V23 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। बताया जा रहा है कि इस सीरीज का स्टेंडर्ड V23 वेरिएंट को कंपनी बाद में लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने Vivo V23 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च डेट को लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। हालांकि लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Vivo V23 Pro को 4 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है।  यह भी पढ़ें : OPPO Find X4 सीरीज के स्मार्टफोन Dimensity 9000 और Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ फ़रवरी या मार्च महीने में होंगे लॉन्च

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here