
वीवो भारत में अपनी V30 श्रृंखला को लाने की तैयारी में लग रहा है। इसमें Vivo V30 और Vivo V30 Pro जैसे दो फोन लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि अभी भारतीय लॉन्च को लेकर ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले ही माय स्मार्ट प्राइस ने मोबाइल्स के इंडिया रिटेल पोस्टर और कुछ प्रमुख कैमरा स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। आइए, आगे पूरी लीक जानकारी को डिटेल में जानते हैं।
Vivo V30 और V30 Pro का रिटेल पोस्टर (लीक)
- लीक के अनुसार विवो V30 प्रो मोबाइल में छह अलग-अलग ZEISS स्टाइल पोर्ट्रेट मोड मिलने की बात सामने आई है। जिसकी मदद से दिन और रात में शानदार कैमरा अनुभव मिल सकता है।
- बताया गया है कि इन मोड में ZEISS सिने-फ्लेयर पोर्ट्रेट, सिनेमैटिक, बायोटार, प्लानर, डिस्टैगन और सोनार शामिल हो सकते हैं।
- पोर्ट्रेट मोड केवल फोटो ही नहीं वीडियो में भी मिल सकता है। Vivo V30 Pro डिवाइस पर ZEISS सिनेमैटिक वीडियो बोकेह और ZEISS नेचुरल कलर मोड दिए जा सकते हैं।
- आप नीचे दी गई इमेज में यह भी देख सकते हैं कि Vivo V30 सीरीज को कमिंग सून के साथ दर्शाया गया है। यानी की जल्द ही भारत में फोंस का लॉन्च संभव हो सकता है।
Vivo V30 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: वीवो V30 प्रो फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2800×1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
- प्रोसेसर: Vivo V30 Pro मोबाइल में संभावित तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट लगाया जा सकता है।
- मैमोरी: यह मोबाइल फोन 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है।
- कैमरा: Vivo V30 Pro में ZEISS लेंस सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। जिसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में Vivo V30 Pro में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
- ओएस: स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 आधारित फनटचओएस 14 के साथ लाया जा सकता है।
- अन्य: डिवाइस में डुअल सिम 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, डस्ट और वॉटर से बचाव वाली IP54 रेटिंग सहित कई फीचर्स मिल सकते हैं।










