Vivo V40 Pro या OnePlus 12R, गेमिंग और प्रोसेसिंग में कौन ज्यादा काबिल? यहां देखें परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

वनप्लस को शुरू से ही फ्लैगशिप कीलर के नाम से पहचाना जाता है। इस ब्रांड की पहचान है कि इसके मोबाइल कम कीमत में ऐसी परफॉर्मेंस देते हैं जो अन्य कंपनियों के महंगे फोंस में मिलती है। इसकी को परखने के लिए हमने मार्केट में मौजूद OnePlus 12R का कंपैरिजन हाल ही में लॉन्च हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V40 Pro से किया और जाना कि परफॉर्मेंस के मामले में ये दोनों कितने काबिल हैं।
परफॉर्मेंस का कंपैरिजन
सीपीयू और जीपीयू
| प्रोसेसिंग पावर | Vivo V40 Pro | OnePlus 12R |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्लस | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 |
| क्लॉक स्पीड | 1 3.35GHz Cortex-X3 3 3.0GHz Cortex-A715 4 2.0GHz Cortex-A510 |
1 x 3.2 GHz Cortex-X3 2 x 2.8 GHz Cortex-A715 2 x 2.8 GHz Cortex-A710 3 x 2 GHz Cortex-A510 |
| जीपीयू | इम्मोर्टलिस-जी715 जीपीयू | एड्रेनो 740 जीपीयू |
| मेमोरी | 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज | 16जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज |
Geekbench परफॉर्मेंस
चलिए सबसे पहले Vivo V40 Pro और OnePlus 12R के गीकबेंच स्कोर पर नज़र डालते हैं। यहां सिंगल-कोर और मल्टी-कोर दोनों में ही वीवो वी40 ने ज्यादा प्वाइंट्स बटोरे हैं। इस फोन का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 1811 रहा तथा वनप्लस 12आर 1066 सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर हासिल कर पाया।
टेस्टिंग के दौरान Vivo V40 Pro का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर में 5299 रहा तथा यहां OnePlus 12R ने 4311 मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त किया। बता दें कि गीकबेंच एक प्रोसेसर बेंचमार्किंग प्रोग्राम है जो मोबाइल में मौजूद CPU की क्षमता को दर्शाता है। उपरोक्त स्कोर देखते हुए कहा जा सकता है कि वीवो वी40 प्रो में लगा चिपसेट वनप्लस 12आर वाले से ज्यादा ताकतवर है।
गौरतलब है कि वीवो वी40 प्रो में दिया गया मीडियाटेक प्रोसेसर 2.0GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं वनप्लस 12आर को ताकत देने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर 3.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है।
विजेता: Vivo V40 Pro
AnTuTu परफॉर्मेंस
CPU बेंचमार्क टेस्ट जहां गीकबेंच में सामने आ गया वहीं इसके साथ ही GPU, Memory और UX परफॉर्मेंस जानने के लिए हमने वीवो वी40 प्रो और वनप्लस 12आर दोनों स्मार्टफोंस में AnTuTu benchmark भी रन किया। इसमें वीवो मोबाइल ने ओवरॉल 15,24,110 एनटूटू स्कोर हासिल किया तथा वनप्लस स्मार्टफोन ने 12,40,474 स्कोर प्राप्त किया। इस टेस्ट में भी Vivo V40 Pro आगे निकलता है।
सीपीयू, मेमोरी और यूएक्स स्कोर में जहां Vivo V40 Pro वनप्लस स्मार्टफोन को पछाड़ता है। वहीं जब बात आती है फोन में ग्राफिक्स देने वाले जीपीयू की तो यहां OnePlus 12R वीवो मोबाइल के आगे निकलता है। यहां वनप्लस 12आर वी40 प्रो को तकरीबन 30 हजार प्वाइंट्स से पीछे छोड़ता है।
| AnTuTu Score | Vivo V40 Pro | OnePlus 12R |
| सीपीयू स्कोर | 392576 | 232053 |
| जीपीयू स्कोर | 577207 | 606671 |
| मेमोरी स्कोर | 255761 | 201361 |
| यूएक्स स्कोर | 298566 | 200389 |
| ओवरॉल एनटूटू स्कोर | 1524110 | 1240474 |
विजेता: Vivo V40 Pro
Throttling टेस्ट
किसी मोबाइल को जब एक साथ बहुत सारा काम करना पड़ता है तो इस हैवी वर्क लोड की कंडिशन उसका प्रोसेसर कितनी क्षमता से काम कर सकता है, इसे चेक करने के लिए हम मोबाइल्स में Burnout benchmark app को रन करते हैं। यह ऐप तकरीबन 9 मिनट तक चलती है और सीपीयू की काबितियत को परखती है।
इस थ्रॉटलिंग टेस्ट में जिस फोन का बर्नआउट बेंचमार्क प्रतिशत ज्यादा होता है, समझो प्रोसेसर अपनी क्षमता का उतना फीसदी हिस्सा काम में लगा पाता है। टेस्ट के दौरान Vivo V40 Pro ने 46.3 प्रतिशत का परफॉर्मेंस आउटपुट दिया तथा वहीं OnePlus 12R ने अपनी 70% प्रतिशत परफॉर्मेंस क्षमता का प्रदर्शन किया।
विजेता: OnePlus 12R
Gaming टेस्ट
वीवो वी40 प्रो का सीपीयू ज्यादा ताकतवर है तथा वनप्लस 12आर के जीपीयू में अधिक पावर मिलती है। ऐसे में दोनों मोबाइल फोंस गेमिंग के मामले में तगड़े हैं। इन दोनों में गेमिंग परफॉर्मेंस कैसी मिलेगी यह जानने के लिए हमने इन स्मार्टफोंस में 30-30 मिनट तक BGMI और COD (Call of Duty: Mobile) गेम को खेला तथा चेक किया कि, कौन सा फोन कितना हीट होती है तथा किसकी बैटरी कितनी कम होती है।
वीवो वी40 प्रो में जब आधा घंटा BGMI खेला गया तो इसका टेम्परेचर 6 डिग्री बढ़ गया तथा बैटरी 8 प्रतिशत कम हो गई। वहीं वनप्लस 12आर में यह बीजीएमआई खेलने पर इसका तापमान 6.5 डिग्री बढ़ा हुआ मिला तथा बैटरी 7 प्रतिशत घटी। इस गेम में वी40 प्रो की औसत फ्रेम रेट 34.6एफपीएस थी तथा वनप्लस का ऐवरेज फ्रेट रेट 34.97एफपीएस था।
| BGMI गेम (30 मिनट) | फ्रेम रेट | फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी | बैटरी प्रतिशत में गिरावट |
| Vivo V40 Pro | 34.6FPS (औसत) | 6 डिग्री | 8 प्रतिशत |
| OnePlus 12R | 34.97FPS (औसत) | 6.5 डिग्री | 7 प्रतिशत |
इसी तरह जब इन दोनों फोंस में Call of Duty: Mobile को 30 मिनट खेला गया तो वीवो वी40 प्रो का तापमान 5.4 डिग्री बढ़ता तथा बैटरी 6 प्रतिशत कम हुई। इस दौरान फोन की औसत फ्रेम रेट 54.7एफपीएस थी। वहीं वनप्ल्स 12आर का प्लस 12आर का तापमान 5.1 डिग्री बढ़ा और इसकी बैटरी 6 प्रतिशत ही कम हुई।
| COD गेम (30 मिनट) | फ्रेम रेट | फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी | बैटरी प्रतिशत में गिरावट |
| Vivo V40 Pro | 54.7FPS (औसत) | 5.4 डिग्री | 6 प्रतिशत |
| OnePlus 12R | 60FPS (अधिकतम) | 5.1 डिग्री | 6 प्रतिशत |
विजेता की बात करें तो गेमिंग परफॉर्मेंस दोनों ही स्मार्टफोंस की तकरीबन एक समान ही है। फोन हीट के मामले में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है तथा बैटरी ड्रॉप भी दोनों ही आसपास ही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों मोबाइल टक्कर के हैं और दोनों में ही बेहतरीन मोबाइल गेमिंग प्राप्त होगी।
कीमत का कंपैरिजन
Vivo V40 Pro प्राइस
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹49,999
- 12GB RAM + 512GB Storage – ₹55,999
वीवो वी40 प्रो ने दो मेमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का बड़ा 12जीबी+512जीबी वेरिएंट 55,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह वीवो स्मार्टफोन Ganges Blue और Titanium Grey कलर में बिकेगा।
OnePlus 12R प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹39,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹41,999
- 16GB RAM + 256GB Storage – ₹44,999
वनप्लस 12आर भारतीय बाजार में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज पर 39,999 रुपये तथा 256जीबी स्टोरेज के साथ 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 16जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज के साथ 44,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वनप्लस 12आर Cool Blue और Iron Gray कलर में खरीदा जा सकता है।
Vivo V40 Pro और OnePlus 12R में कौन ज्यादा काबिल?
8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले वीवो वी40 प्रो की कीमत 49,999 रुपये तथा वनप्लस 12आर का रेट 41,999 रुपये है। दोनों में 8 हजार रुपये का बड़ा फर्क है! यह अंतर फोंस के गीकबेंच स्कोर और एनटूटू रिजल्ट में साफ झलकता है। यहां Vivo V40 Pro स्मार्टफोन एक तरफा बाजी मारता है।
वहीं जब थ्रॉटलिंग टेस्ट की बात आती है तो यहां OnePlus 12R ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। यह टेस्ट बताता है कि प्रोसेसर की कैपेसिटी भले ही कम हो, लेकिन यह काबिल है। इसी तरह मोबाइल गेमिंग ने में वनप्लस 12आर ने वीवो वी40 प्रो को कांटे की टक्कर दी है।
Vivo V40 Pro और OnePlus 12R का परफॉर्मेंस कंपैरिजन देखते हुए कहा जा सकता है कि कीमत के बड़े अंतर के बावजूद वनप्लस मोबाइल बहुत ज्यादा पीछे नहीं छुटता है। यह पूरी ताकत से वीवो को हराने की कोशिश करता है। ऐसे में अगर आपका बजट 40 हजार के करीब है कि वनप्लस 12आर को आंख मूंदकर चुना जा सकता है। वहीं बजट 50 हजार तक का है तो आप वीवो वी40 प्रो के साथ जा सकते हैं। हालांकि निजी तौर पर हमें यह थोड़ा ओवर प्राइस लगा।