Vivo V50e का इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस रेंज और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Join Us icon
Highlights

  • Vivo V50e के अप्रैल के पहले सप्ताह में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Vivo V40e के समान होने की संभावना है।
  • Vivo V50e की भारत में कीमत ₹30,000 से कम हो सकती है।

Vivo V50e को लंबे समय से Vivo V40e के अपग्रेड के रूप में लाने की बात सामने आ रही है। हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन यह फोन विभिन्न सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर संकेत मिले हैं। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में Vivo V50e के संभावित भारतीय लॉन्च टाइमलाइन, स्पेसिफिकेशंस और प्राइस कीमत रेंज की जानकारी शेयर की गई है। बता दें कि आगामी मॉडल Vivo V50 का एक सस्ता विकल्प होगा जिसे पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Vivo V50e भारत में लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

  • Smartprix की रिपोर्ट के अनुसार, टिपस्टर Yogesh Brar ने बताया है कि Vivo V50e के भारत में अप्रैल के पहले सप्ताह के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। जबकि सटीक तारीख का अभी जिक्र नहीं किया गया है।
  • हैंडसेट ने पहले ही BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त कर लिया है।
  • रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फोन Sapphire Blue और Pearl White जैसे दो रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
Vivo V50
Vivo V50

Vivo V50e के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

रिपोर्ट में Vivo V50e के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया गया है।

  • डिस्प्ले: Vivo V50e में 6.77-इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह डिस्प्ले साइज Vivo V40e के समान है।
  • प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 7300 SoC चिपसेट होने की संभावना है, जो Vivo V40e जैसा ही है।
  • मेमोरी: यह चिपसेट 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • कैमरा: Vivo V50e में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा सेटअप भी Vivo V40e के समान है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: फोन Android 15-आधारित Funtouch OS 15 कस्टम स्किन के साथ आ सकता है।
  • बैटरी: फोन में 5,600mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। यह Vivo V40e के 5,500mAh बैटरी और 80W चार्जिंग से थोड़ा अपग्रेड होगा।
  • अन्य फीचर्स: Vivo V50e में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68/IP69 रेटिंग (पानी और धूल से बचाव के लिए) होने की संभावना है।

जहां तक कीमत की बात है, रिपोर्ट के अनुसार Vivo V50e की भारत में कीमत ₹25,000 से ₹30,000 के बीच हो सकती है। याद दिला दें कि Vivo V40e का बेस मॉडल ₹28,999 में लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here