
वीवो ने पिछले महीने मार्च में ही अनाउंस कर दिया था कि वह भारत में अपनी ‘वी50’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया 5जी फोन Vivo V50e लेकर आएगी। फरवरी में Vivo V50 लॉन्च किए जाने के बाद यह सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है जो 10 अप्रैल को भारतीय बाजार में कदम रखेगा। इस Vivo 5G Phone का लॉन्च ईवेंट आप अपने फोन पर भी लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। वीवो वी50ई लॉन्च इन इंडिया सहित इसकी अनुमानित कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo V50e इंडिया लॉन्च
वीवो वी50ई इंडिया लॉन्च डेट 10 अप्रैल है। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाएगी। फोन लॉन्च को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये पूरे देश में प्रसारित किया जाएगा। वीवो इंडिया वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह लाइव चलेगा। वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस मोबाइल प्राइस अनाउंमेंट देखी जा सकेगी। नीचे लगी वीडियो विंडो पर क्लिक करके आप Vivo V50e इंडिया लॉन्च अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं। इसी ईवेंट में प्राइस सहित सेल डिटेल्स और ऑफर्स की जानकारी मिलेगी।
Vivo V50e प्राइस (लीक)
- 8GB RAM + 128GB Storage – 28,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB Storage – 30,999 रुपये
वीवो वी50ई 5जी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही सामने आए एक लीक में इस 5जी फोन की कीमत शेयर की गई है। लीक के मुताबिक यह वीवो 5जी फोन भारत में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 28,999 रुपये हो सकता है और 256जीबी स्टोरेज का लॉन्च प्राइस 30,999 रुपये हो सकता है। बहरहाल पुख्ता कीमत के लिए 10 अप्रैल का इंतजार करना होगा।
Vivo V50e का कैमरा
वीवो वी50ई कैमरा सेंट्रिक फोन होगा। यह फोटोग्राफी में माहिर होगा और कंपने इसे #PortraitSoPro हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है। वीवो के अनुसार Vivo V50e 50MP Eye-AF Group Selfie कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन का फ्रंट कैमरा अल्ट्रा एचडी फोटोग्राफी खींचने में माहिर होगा तथा इसमें एंटी-डिस्टॉर्शन सेल्फी फीचर भी मिलेगा। वीवो वी50ई के सेल्फी कैमरा से 4K Video रिकॉर्ड की जा सकेगी।
रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें Sony Portrait लेंस मिलेगा जो 1X, 1.5X और 2X ज़ूम पर पोर्टरेट शॉट्स लेने में सक्षम होगा। इस वीवो 5जी फोन में स्पेशल Wedding Portrait Studio फीचर दिया जाएगा जिसमें वेडिंग फ्रेम वाले वेडिंग स्टाइल पोर्टरेट कैप्चर किए जा सकेंगे। फोन के डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल में Aura Light भी शामिल रहेगी। वहीं फोटो खींचने के बाद इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के साथ एडिट भी किया जा सकेगा।
अन्य डिटेल्स
लगे हाथ बताते चलें वीवो वी50ई 5जी फोन में पंच-होल स्टाइल वाली Ultra-Slim Quad Curved डिस्प्ले दी गई है जिसका साइज 6.5 इंच से बड़ा होगा। यह वॉटरप्रूफ 5जी फोन है जो IP68 और IP69 रेटिंग पर बना है। यह सर्टिफिकेशन इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगा। वहीं साथ ही वीवो वी50ई को गीले व चिकने हाथों से भी चलाया जा सकेगा। वीवो ने बता दिया है कि यह अपकमिंग 5जी फोन इंडिया में Sapphire Blue और Pearl White कलर में बिकेगा।














