वीवो वी7+

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/09/Vivo-V7-Plus-front.jpg

वीवो वी7+ प्राइस इन इंडिया
वीवो वी7+ जीबी 4रैम, 64जीबी मैमोरी- 21,990 रुपये

पिछले साल वीवो ने वी5 मॉडल को पेश किया था। बेहतरीन सेल्फी की वजह से यूजर्स ने काफी सराहा। वहीं अपने नए सेल्फी सीरीज में कंपनी ने वीवो ने वी7+ मॉडल को भारत में उतारा है जो नए स्क्रीन डिजाइन ट्रेंड 18:9 आस्पेक्ट स्क्रीन रेशियो के साथ उपलब्ध है। यह कंपनी का पहला फोन है जिसे इनफिनिटी डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन का प्राइस 21,990 रुपये है और यह आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया के अलावा आॅफलाइन स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन वह डिसप्ले
वीवो वी7+ को फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है। चुंकि यह बेजल लेस डिसप्ले के साथ है ऐसे में स्क्रीन के नीचे कोई भी बटन नहीं मिलेगा। बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह फोन देखने में स्लिम है और आपको काफी आकर्षित करेगा। इसकी मोटाई मात्र 7.7 एमएम है। इनफिनिटी डिजाइन की वजह से यह फोन छोटा है और आसानी से आपकी हथेली में आ जाएगा या आप जेब में डालकर चल सकते हैं।

डिसप्ले
वीवो वी7+ में 5.9-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 720ग1440 पिक्सल है। कंपनी ने आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पैनल का उपयोग किया है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो इसे स्क्रैच से सुरक्षित रखता है।

मैमोरी व प्रोसेसर
वीवो वी7+ को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और यह विश्व का पहला फोन है जो इस चिपसेट के साथ उपलब्ध है। फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा
हाल में लॉन्च वीवो के दूसरे फोन की तरह वी+ प्लस में भी आपको दमदार सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में 24-एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इसमें कोई शक नहीं कि इसका सेल्फी कैमरा बेहद शानदार है और आप इसे सबसे बेहतरीन सेल्फी फोन में से एक कह सकते हैं। सेल्फी केमरे के साथ आपको आॅटोफोकस और एचडीआर मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं सेल्फी कैमरे के साथ कंपनी ने फेस ब्यूटी और ग्रुप सेल्फी जैस आॅप्शन दिए हैं। सेल्फी कैमरे के साथ फ्लैश दिया गया है और आप कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीर ले सकते हैं। कंपनी ने इसे डेफ्थ सेंसर के साथ पेश किया गया है और आप ब्लर बैकग्राउंड के साथ आप तस्वीर ले सकते हैं।

सॉफ्टवेयर
वीवो वी7+ को फनटच ओएस 3.2 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपेरटिंग सिस्टम 7.1 पर आधारित है। यह ओएस बहुत हद आईओएस से प्रभावित है। होम पैनल पर ही आपको ऐप्स दिखाई देंगे और क्विक सेटिंग उपर के बाजाए नीचे से स्वाइप करने पर आएगा। फोन में कुछ अच्छे ट्विक्स हैं जो बहुत उपयोगी हैं। लॉन्ग स्क्रीन शॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग इनमें से ही एक है।

कनेक्टिविटी
वीवो वी7 प्लस में दोहरा सिम सपोर्ट है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड अलग से दिया गया है। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी 2.0 है। फोने के साथ यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है और आप पेनड्राइव या किसी एक्सटर्नल डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं।

पावर बैकअप
इस फोन में कंपनी ने 3,225 एमएएच की बैटरी दी है।

वीवो वी7+ के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल वीवो वी7+
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.9 इंच (14.99 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन एचडी+ (720 x 1,440 पिक्सल), 9:18 आसपेक्ट रेशियो
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
प्रोसेसर 1.8गीगाहट्र्ज  कोर्टेक्स ए53 ऑक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 506
मैमोरी
रैम 4जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 24-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.2 (नुगट)
यूआई फनटच ओएस 3.2
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,255 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1-नैनो, सिम2-नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
जायरोस्कोप हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 155.8 X 75.4 X 7.7एमएम
वज़न 160ग्राम
कलर ब्ल्यू़ गोल्ड, ब्लैक, कैंपेन गोल्ड