एक्सक्लूसिव: 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा वीवो वी7

Join Us icon

सितंबर माह में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने वी7 प्लस हैंडसेट को भारत में उतारा था। कंपनी का यह पहला हैंडसेट है जो बेजल लेस डिसप्ले से लैस है। कंपनी का यह हैंडसेट काफी लोकप्रिय रहा और बेजल लेस डिसप्ले के साथ सेल्फी कैमरा भी तारीफ बटोरने में सफल रहा। वहीं इस सफलता से उत्साहित कंपनी अब इस सीरीज में दूसरा मॉडल लॉन्च करने जा रही है। 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार कंपनी वीवो वी7 को भारत में लॉन्च करने वाली है।

वीवो द्वारा इस फोन को 20 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी एक इवेंट के माध्यम से फोन को लॉन्च करने वाली है और इसके लिए जल्द ही मीडिया इनवाइट शेयर कर दिया जाएगा। वीवो वी7 स्मार्टफोन को लेकर अब तक कोई बहुत बड़ी लीक नहीं आई है। ऐसे में स्पेसिफिकेशन के मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि आशा है कि इस फोन में वीवो वी7 प्लस की अपेक्षा स्क्रीन साइज छोटी होगी।

सैमसंग के इन तीन स्मार्टफोन्स के दाम हुए कम

जानकारी के अनुसार जहां वी7 प्लस में 5.9-इंच की स्क्रीन थी वहीं वी7 को 5.5-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। इस बार बेजल लेस डिसप्ले होगा या नहीं इस पर अभी कोई जानकारी नहीं है। हां फोन का सीपीयू वही देखने को मिल सकता है जो वी7 प्लस का था। वी7 प्लस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और वी7 को लेकर भी यही चर्चा है। वहीं कुछ जगहों पर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट की भी बात कही गई है। हालांकि रैम वही होगी जो वी7 प्लस में देखने को मिली है फोन में 4जीबी रैम होने की उम्मीद है। वहीं वीवो वी7 में 32जीबी इंटरनल मैमोरी की बात कही जा रही है जबकि वी7 प्लस में 64जीबी की मैमोरी दी गई है।

सैमसंग ने उड़ाया आईफोन का मजाक, वीडियो हुई वायरल

जैसा कि मालूम है वीवो फोन शुरू से ही बेहतरीन सेल्फी के लिए जाने जाते हैं और वीवो वी7 में 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था लेकिन वी7 को कंपनी 20-मेगापिक्सल के कैमरे से लैस कर सकती है। सेल्फी में सिंगल कैमरा होने के बावजूद यह फोन वी7 प्लस की तरह बोके फीचर से लैस होगा। वहीं सेल्फी कैमरा 16-मेगापिक्सल का दिया जा सकता है।

बैटरी बैकअप के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। जहां तक कीमत की बात है तो यह फोन वीवो वी7 प्लस से कम कीमत पर उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में यह फोन 16,999 रुपये तक लॉन्च हो सकता है।