vivo V80 इंडिया प्राइस लीक! लॉन्च से पहले ही जानें कितने रुपये में बिकेगा यह वीवो 5जी फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/vivo-v80-5g.jpg

वीवो कंपनी अगले महीने अपनी ‘वी सीरीज’ की नेक्स्ट जेनरेशन भारतीय बाजार में उतारने वाली है। vivo V80 5G फोन 6 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। अपने कैमरा के लिए फेमस वीवो वी सीरीज के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को भी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और ZEISS Lenses के साथ लाया जाएगा। लेकिन बाजार में आने से पहले ही इस वीवो 5जी फोन की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है जहां सभी मोबाइल वेरिएंट्स का प्राइस सामने आ गया है।

vivo V80 प्राइस लीक

वीवो वी80 की कीमत टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए दावा किया गया है कि वीवो वी80 8GB RAM वाला 5G फोन बनकर आएगा जिसे बाजार में 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ बेचा जाएगा। लीक की मानें तो vivo V80 का प्राइस तकरीबन 62,999 रुपये से शुरू होगा और 79,999 रुपये तक जाएगा। हालांकि जब तक वीवो अपने नए फोन की कीमत ऑफिशियली अनाउंस नहीं कर देती, इस प्राइस को लीक ही माना जाएगा।

vivo V80 स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले कैमरा की ही बात करें तो फोटोग्राफी के लिए वीवो वी80 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYTIA 700V OIS सेंसर दिया गया है जो 3x Optical और 100x डिजिटल ज़ूम वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर और थर्ड Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं vivo V80 5G फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

वीवो वी80 5जी फोन को 6.58-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन OLED पैनल पर बनाई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits लोकल पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। अंधेरे में यह फोन स्क्रीन 1nits तक की डीम ब्राइटनेस पर आ सकती है। यह वीवो 5जी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए ग्लास लेयर भी दी गई है।

vivo V80 बड़ी बैटरी वाला 5G फोन बनकर आ रहा है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 7200mAh बैटरी लगाई गई है जो कंपनी के दावेनुसार सिंगल चार्ज में तकरीबन 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है। ब्रांड के मुताबिक Fast Charging Mode में यह सिर्फ 30 मिनट में बैटरी को 50% चार्ज कर सकती है।

वीवो वी80 5जी फोन इंडिया में OriginOS 7 पर लॉन्च होगा जो कई नए, एडवांस और अटेक्टिव फीचर्स प्रदान करेगा। लीक्स की मानें तो प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिल सकती है।