
पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद आज वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वी9 को भारत में लॉन्च कर ही दिया। यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला एंडरॉयड फोन है जिसमें एप्पल आईफोन 10 की तरह नॉच डिसप्ले दिया गया है। हालांकि वीवो से पहले असूस ज़ेनफोन 5 में नॉच स्क्रीन को दिखा चुका है लेकिन यह फोन अब तक लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं वीवो वी9 आज भारत में लॉन्च हो चुका है जहां इसकी कीमत 22,990 रुपये है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपने नए ब्रांड एंबेसेडर की भी घोषणा की है। आमिर खान कंपनी के नए ब्रांड एंबेसेडर होंगे और अब वीवो के विज्ञापनो में भी दिखाई देंगे।
बड़ी स्क्रीन और स्टाइलिश डिजाइन में पेश किए गए वीवो वी9 में 6.3-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2280×1080 पिक्सल है। हालांकि कंपनी ने प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है। इस फोन में 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाला सक्रीन है। साधारण बेज़ल लेस डिसप्ले वाले फोन में 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले फोन होते हैं लेकिन इसमें नॉच स्क्रीन की वजह से रेशियो बदल जाता है। शाओमी के 30 पुराने फोंस को मिलेगा नया मीयूआई 9.5 अपडेट, क्या इनमें आपका फोन है शामिल देखें लिस्ट
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का 8एक्स एआरएम आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के सााि लॅन्च होगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। मोटो जी6 प्लस का डिजाईन हुआ लीक, कलर वेरिएंट आए सामनें
जैसा कि मालूम है सेल्फी के मामले में वीवो फोन हमेशा ही खास होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। वीवो वी9 में आपको 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं कंपनी ने इस बार डुअल रियर कैमरे का उपयोग किया है। फोन में 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरा है।
वीवो वी9 में दोहरा सिम सपोर्ट होगा और दोनों स्लॉट में नैनो सिम का प्रयोग कर पाएंगे। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें दो सिम स्लॉट के साथ आपको 1 मैमोरी कार्ड स्लॉट मिलेगा।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में आपको 3,260 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

















