
वीवो ने भारतीय बाजार में नॉच डिसप्ले की शुरूआत कंपनी ने हाईएंड स्मार्टफोन वी9 से की थी। वीवो वी9 के बाद कंपनी देश में वी9 यूथ भी लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब नॉच डिसप्ले स्मार्टफोन सीरीज़ को और आगे बढ़ाते हुए कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन बाजार में लाने वाली है। वीवो के एक और नए स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जिसमें नए फोन की स्पेसिफिकेशन्स और इससे जुड़ी अहम जानकारियां मिली है।
वीवो के नए स्मार्टफोन को गीकबेंच पर वीवो 1850 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग फोन की रैम व प्रोसेसर से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी। गीकबेंच के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 7.1.2 नुगट आधारित होगा तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा।
वीवो 1850 को गीकबेंच की इस लिस्टिंग में सिंगल-कोर में जहां 760 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 3873 स्कोर प्राप्त हुआ है। गीकबेंच ने हालांकि फोन की डिसप्ले, बैटरी व अन्य स्पेसिफिकेशन्स जुड़ी जानकारी नहीं दी है लेकिन लिस्टिंग से इतना जरूर साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपना यह नया फोन पेश कर देगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह फोन वीवो वी9 का ही कोई नया वर्ज़न हो सकता है।
वीवो वी9 की बात करें तो पिछले महीने ही कंपनी ने इंडोनेशियन मार्केट में इस स्मार्टफोन का 6जीबी रैम लॉन्च किया है। वी9 का बेस वेरिएंट जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर पेश हुआ था वहीं फोन का
6जीबी रैम वेरिएंट क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। साथ ही नए वेरिएंट में फनटच ओएस 4.0 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो दिया गया है।
4जीबी रैम के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018)
इसी तरह वीवो वी9 का पुराना मॉडल जहां 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं नए 6जीबी रैम वेरिएंट में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
वीवो वी9 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बड़ी स्क्रीन और स्टाइलिश डिजाइन में पेश किए गए इस वीवो वी9 में भी 2280×1080 पिक्सल रेजल्यूशन 6.3-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन में 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है तथा पावर बैकअप के लिए 3,260 एमएएच की बैटरी दी गई है।






















