
Vivo X Fold 5 चीन में 25 जून को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह ब्रांड का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। यह डिवाइस हाल ही में BIS प्लेटफार्म पर स्पॉट किया गया था, जिससे संकेत मिलता है कि यह भारत में भी जल्द दस्तक दे सकता है। वहीं, अब 91mobiles को एक्सक्लूसिव तौर पर पता चला है कि Vivo वाकई में जुलाई के दूसरे हफ्ते में X Fold 5 को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही हमें Vivo X Fold 5 के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी प्राप्त हुई है।
Vivo X Fold 5 इंडिया लॉन्च डिटेल्स
- इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, Vivo X Fold 5 भारत में 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है।
- पिछली बार Vivo ने भारत में X Fold 3 Pro को लॉन्च किया था जबकि वनीला X Fold 3 नहीं आया था। इस बार भी अभी तक किसी Pro मॉडल का जिक्र नहीं किया गया है।
- भारत में आने वाला Vivo X Fold 5 उसी स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा जैसा इसका चीनी वेरिएंट है इसमें 6,000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
- इन डिटेल्स के आधार पर कहा जा सकता है कि Vivo X Fold 5 अब तक के फोल्डेबल फोंस में सबसे बड़ी बैटरी और सबसे तेज चार्जिंग ऑफर करेगा।
Vivo X Fold 5 के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?
- Vivo X Fold 5 को अब तक का सबसे पतला और सबसे हल्का फोल्डेबल फोन बताया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि Samsung और Honor भी अपने अपकमिंग फोल्डेबल्स Galaxy Z Fold 7 और Magic V3 के लिए इसी तरह के दावे कर रहे हैं।
- Vivo X Fold 5, Vivo X Fold 3 Pro की तुलना में लगभग 2mm पतला और 20 ग्राम हल्का होगा। X Fold 3 Pro की मोटाई फोल्ड होने पर 11.2mm और अनफोल्ड होने पर 5.2mm थी।
- Vivo का कहना है कि X Fold 5 की बैटरी को इतनी पतली बॉडी में फिट करने के लिए कंपनी ने फोर्थ-जेनरेशन सिलिकॉन-कार्बन एनोड तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिसमें 12 प्रतिशत तक सिलिकॉन कंटेंट मौजूद है।
- इसके अलावा, यह फोल्डेबल फोन कंपनी की सेकंड-जेन सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस होगा, जिससे यह -30 डिग्री सेल्सियस जैसी बेहद ठंडी परिस्थितियों में भी काम करने में सक्षम रहेगा।
- ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो, Vivo X Fold 5 कोIPX8 (3 मीटर गहराई तक वॉटरप्रूफ), IPX9 (हाई टेम्परेचर और हाई प्रेशर वाटर) और IPX9+ (पानी के अंदर फोल्डिंग) की रेटिंग मिली है। साथ ही, इसमें IP5X डस्टप्रूफ रेटिंग भी दी गई है, जो इसके फोल्डिंग स्क्रीन को धूल से बचाएगी।
- कैमरा की बात करें तो X Fold 5 में Zeiss लेंस के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है।
- डिस्प्ले की बात करें तो यह फोल्डेबल फोन 8T LTPO पैनल के साथ आएगा। दोनों प्राइमरी और कवर स्क्रीन में। यह डिस्प्ले 4,500 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग को सपोर्ट करेगा।
- यह स्मार्टफोन ग्रीन, टाइटेनियम और वाइट रंगों में लॉन्च होगा।










