Vivo X200 FE में होगा मीडियाटेक का पावरफुल प्रोसेसर, नई जानकारी आई सामने

Vivo अब तक अपनी एक्स 200 सीरीज में भारत और चीन में कुल 5 मॉडल लॉन्च कर चुका है। हालांकि इंडिया में केवल Vivo X200 और Vivo X200 Pro ही आए हैं। वहीं, अब उम्मीद जताई जा रही है कि एक और नया मॉडल Vivo X200 FE नाम से लाया जा सकता है। इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट में कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गए हैं साथ ही लॉन्च टाइमलाइन भी शेयर किया गया है। आइए, आगे तमाम डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X200 FE की डिटेल्स (लीक)
- स्मार्टप्रिक्स की नई रिपोर्ट में Vivo X200 FE के बारे में पता चला है।
- बताया गया है कि वीवो भारत में एक्स200 प्रो मिनी के बजाय वीवो एक्स200 एफई लॉन्च कर सकता है।
- आगामी मोबाइल Vivo X200 FE पहले लॉन्च हुए X200 Pro Mini से मिलता जुलता वर्जन हो सकता है।
- फोन में परफॉरमेंस के लिए मिनी में मिलने वाले डाइमेंसिटी 9400 की जगह आगामी Dimensity 9400e चिप दी जा सकती है।
Dimensity 9400e चिप के बारे में डिटेल्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Dimensity 9400e चिपसेट मौजूदा Dimensity 9300+ SoC का रीब्रांडेड या थोड़ा मॉडिफाइड वर्जन हो सकता है। यह प्रोसेसर अगले महीने लॉन्च होने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि यह आने वाले वनप्लस और Realme फोन में भी लगाया जा सकता है।
Vivo X200 FE लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
बीते दिन Vivo S30 Pro Mini का लीक सामने आया था जिसमें Dimensity 9400e चिप मिलने की बात सामने आई थी। इसलिए उम्मीद है कि आगामी मॉडल Vivo X200 FE इसका रिब्रांड वर्जन हो सकता है इसे चीन में मई में लॉन्च किया जा सकता है हालांकि अभी इंडिया में आने वाले X200 FE के लॉन्च टाइमलाइन की असल डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना है कि यह जून के आखिर में या जुलाई में आ सकता है।
Vivo X200 FE के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- Vivo X200 FE में X200 Pro Mini की तरह 6.31-इंच LTPO OLED 1.5K 120Hz स्क्रीन देखने को मिल सकती है।
- Vivo X200 FE में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
- रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह डिवाइस 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। हालांकि इसकी बैटरी क्षमता के बारे में फिलहाल डिटेल्स नहीं मिली है।