
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपनी घरेलू मार्केट में दो नए स्मार्टफोन वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन्स को कंपनी ने अपनी एक्स सीरीज के अंदर पॉप-सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही एक्स27 और एक्स27 प्रो को लेकर कई जानकारी सार्वजनिक कर दी थी।
वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्री की कीमत
चीन में वीवो एक्स27 के 8जीबी रैम/128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,198 युआन (लगभग 32,900 रुपए) और 8जीबी रैम/256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,598 युआन (लगभग 37,000 रुपए) है। वहीं, वीवो एक्स27 प्रो की तो इसे सिर्फ एक वेरियंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8जीबी रैम व 256जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल है। इसकी कीमत 3,998 युआन (लगभग 41,100 रुपए) है। हालांकि, इन फोन की भारत उपलब्धता को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
वीवो एक्स 27 और एक्स 27 प्रो का डिजाइन
अगर बात करें वीवो एक्स27 और एक्स 27 प्रो की तो यह काफी हद तक हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए वीवो वी15 प्रो जैसे हैं। फोन में फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले दी गई है, यानि फोन की डिसप्ले पर कोई भी बेजल या नॉच मौजूद नहीं है। नॉच न होने के चलते वीवो एक्स27 और एक्सी 27 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगी। यह कैमरा फोन उपरी पैनल पर बाईं ओर मौजूद है। दोनों ही फोन के बैक पैनल पर भी बाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो वर्टिकल शेप में है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट मौजूद है। इसी तरह सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए दोनों फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: 2019 में वीवो कर रहा है बड़ा प्लान, वाई3, वाई5, एस1 और आईक्यू सहित कई नए डिवाइस होंगे लॉन्च
वीवो एक्स27 की स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया। साथ ही एक्स27 6.39-इंच की बड़ी फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करती है। करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में अलग-अलग वेरिएंट में अलग-अलग प्रोसेसर है। फोन में 8जीबी रैम/ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में हेक्सा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 8जीबी रैम/ 128जीबी स्टोरेज वेरियंट में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में बात की जाए कैमरे की तो इसमें 48एमपी के प्राइमरी सेंसर के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम वाला वीवो फोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लेगा बाजार में एंट्री
वीवो एक्स27 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो X27 प्रो में 6.7-इंच का डिसप्ले दिया गया है जिसका एस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। इसके साथ ही फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर शामिल है। डिवाइस में 8जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा (48एमपी+13एमपी+5एमपी) सेटअप दिया गया है। इसके अलाव फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।





















