Vivo X500 Pro Max लीक: 200MP पेरिस्कोप कैमरा और नई LOFIC टेक्नोलॉजी से हो सकता है लैस

Join Us icon

वीवो अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Vivo X500 को लेकर चर्चा में है। नए लीक में इस अपकमिंग लाइनअप से जुड़े कई बड़े फीचर्स सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस बार यूजर्स को अलग-अलग साइज ऑप्शन देने की तैयारी में लग रही है, जिसमें कॉम्पैक्ट और बड़े डिस्प्ले शामिल हो सकते हैं। इस लाइनअप में Vivo X500 Pro Max भी आ सकता है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Vivo X500 सीरीज में 6.4-इंच और 6.9-इंच डिस्प्ले वाले मॉडल देखने को मिल सकते हैं। जहां छोटा वैरियंट कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर आ सकता है। वहीं, बड़ी स्क्रीन वाले मॉडल को Vivo X500 Max नाम दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी 6.59-इंच डिस्प्ले वाला एक मिड-साइज फ्लैगशिप भी लॉन्च कर सकती है। जिससे ग्राहक अपनी पसंद अनुसार ऑप्शंस चुन सकते हैं।

फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा Vivo X500 Pro Max को लेकर हो रही है, जिसे लेकर टिप्स्टर Smart Pikachu ने कैमरा डिटेल्स शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि इस फोन में 50MP का LOFIC प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। बता दें कि LOFIC (Lateral Overflow Integration Capacitor) एडवांस सेंसर टेक्नोलॉजी है, जो ब्राइट लाइट में ओवरएक्सपोजर को कंट्रोल करती है और बेहतर डायनामिक रेंज दे सकती है। जिससे फोटो में डिटेल्स ज्यादा क्लियर और नैचुरल नजर आएंगी।

कैमरा सेटअप को और शानदार बनाने के लिए आगामी Vivo X500 Pro Max में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की बात कही गई है, जो लंबी दूरी से हाई-क्वालिटी जूम फोटोग्राफी में मदद कर सकता है। इसके अलावा कंपनी मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर को भी टेस्ट कर रही है, जिससे कलर एक्यूरेसी और वाइट बैलेंस में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। संभावना है कि इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल हो सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X500 में MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकता है। जो मौजूदा Dimensity 9500+ का अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं, टॉप मॉडल यानी Vivo X500 Pro Max में और भी पावरफुल Dimensity 9600 Pro वैरियंट देखने को मिल सकता है, जिसमें 2nm क्लास आर्किटेक्चर, डुअल अल्ट्रा-कोर सेटअप और लगभग 5GHz तक की क्लॉक स्पीड मिल सकती है। इससे गेमिंग और हाई-एंड टास्क में तगड़ा अनुभव मिलने की उम्मीद है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो अपकमिंग Vivo X500 सीरीज को इस साल सितंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद भारत सहित ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री हो सकती है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार Vivo X500 सीरीज में इस बार कैमरा और परफॉरमेंस दोनों पर बड़ा अपग्रेड मिल सकता है, जो इसे प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में तगड़ा विकल्प बना सकता है। यदि आप आने वाले महीनों में नया फ्लैगशिप फोन प्लान कर रहे हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here