
Vivo को लेकर लंबे समय से खबर सामने आ रही थी कि कंपनी अपनी ‘एक्स सीरीज़’ की नई जेनरेशन पर काम कर रही है जिसे एक्स60 नाम के साथ पेश किया जाएगा। विभिन्न लीक्स में इस सीरीज़ से जुड़ी कई डिटेल्स भी सामने आ चुकी है। वहीं अब कंपनी ने अपने फैन्स की उत्सुकता को समझते हुए वीवो एक्स60 सीरीज़ की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। वीवो ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 29 दिसंबर को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से Vivo X60 सीरीज़ को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा।
Vivo X60 सीरीज़ की लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने टीज़र पोस्टर भी जारी किया है जिसमें फोन की लुक व डिजाईन के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और आर्कषक फीचर्स का भी जिक्र किया गया है। वीवो ने हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया है कि एक्स60 सीरीज़ के तहत कितने फोन लॉन्च होंगे और उनके नाम क्या होंगे। लेकिन चर्चा है कि 29 दिसंबर को Vivo X60 5G, Vivo X60 Pro 5G और Vivo X60 Pro Plus 5G स्मार्टफोन टेक मंच पर एंट्री ले सकते हैं।
ये डिटेल्स हुई ऑफिशियल
वीवो कंपनी ने लॉन्च डेट शेयर करने के साथ ही इस बात से भी पर्दा उठा दिया है कि एक्स60 सीरीज़ को सैमसंग के लेटेस्ट और पावरफुल एक्सनॉस 1080 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। बताया जा रहा है कि वीवो एक्स60 में जहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा वहीं एक्स60 प्रो को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। सीरीज़ में स्मार्टफोन अल्ट्रा स्टेबल माइक्रो हेड कैमरा सेंसर से लैस होंगे और गिंबल स्टेबलाइज़ेशन और नाईट विज़न 2.0 जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह भी पढ़ें : OPPO Reno5 Pro 5G आ रहा है इंडिया, अगले महीने होगी इस पावरफुल फोन की एंट्री
यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X60 सीरीज़ से जुड़े लीक्स की बात करें तो अभी तक सामने आया है कि इसमें शमिल स्मार्टफोन्स पंच होल डिजाईन पर लॉन्च किए जाएंगे और 6.65 इंच की डिसप्ले सपोर्ट करेंगे। फोन डिसप्ले का स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 × 2340 पिक्सल हो सकता है और इसके साथ ही 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। लीक की मानें तो वीवो एक्स60 में पावर बैकअप के लिए 4,315एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
वीवो के इन नए फोन्स को 8GB RAM के साथ ही 128 GB और 256 GB वेरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो एक्स60 सीरीज के स्मार्टफोन्स में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरे होगा। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके बाद 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस के साथ ही 13 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी होता है। इसके अलावा फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दियया जा सकता है।























