
OPPO ने पिछले हफ्ते ही टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘रेनो सीरीज़’ को पेश किया था। सीरीज़ के तहत OPPO Reno 5 और OPPO Reno 5 Pro स्मार्टफोन लाॅन्च हुए थे जो चीन में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। रेनो 5 सीरीज़ के लॉन्च के बाद अब खबर आ रही है कि कंपनी इसके इंडियन मार्केट में भी लाने की तैयारी कर रही है और OPPO Reno5 Pro 5G स्मार्टफोन अगले महीने यानि जनवरी में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
OPPO Reno5 Pro 5G के इंडिया लॉन्च के कयास दरअसल कंपनी के आर एंड डी हेड तसलीम आरिफ द्वारा की गई एक पोस्ट के बाद लगाए जाने लगे हैं, जिसमें आरिफ ने शानदार वीडियो कैप्चर करने वाले एक ग्लोबल ओपो फोन को इंडिया में लाए जाने की बात कही है। यहां साफ तौर पर किसी फोन का नाम तो नहीं लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यहां ओपो रेनो 5 सीरीज़ की ही बात हो रही है। लीक्स में चर्चा है कि OPPO Reno5 Pro को कंपनी जल्द ही इंडिया में लॉन्च करेगी और यह जनवरी में ही भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है।

OPPO Reno5 Pro 5G
ओपो रेनो 5 प्रो की बात करें तो कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाॅन्च किया गया है। यह फोन भी ओएलईडी डिसप्ले पैनल पर बना है जो 23डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन कलरओएस 11 आधारित एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के डायमनसिटी 1000+ चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी77 एमसी9 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 4,350एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है और यह भी 65वाॅट सुपर फ्लैश चार्ज SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 5,999 रुपये में बिकेगा 5,000एमएएच बैटरी और 6.1 इंच डिसप्ले वाला सस्ता Infinix Smart HD 2021 फोन
OPPO Reno5 5G
ओपो रेनो 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाॅन्च किया है। यह एक ओएलईडी डिसप्ले है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इस ओपो फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर रन करती है। यह फोन कलरओएस 11 आधारित लेटेस्ट एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च हुआ है जो 7एनएम तकनीक पर बने क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 620 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 65वाॅट सुपर फ्लैश चार्ज SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।
फोटोग्राफी
दोनों ही स्मार्टफोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए ये दोनों डिवाईस एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।


















