
Vivo के बारे में खबर है कि वह अगले महीने सितंबर में अपनी फ्लैगशिप Vivo X70 series को लॉन्च कर सकता है। वीवो अपनी फ्लैगशिप सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro Plus को लॉन्च करेगा। वीने ने फिलहाल इन स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर ऑफिशियली को जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, वीवो के अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई हैं। कुछ दिनों पहले Vivo X70 स्मार्टफोन Geekbench की वेबसाइट पर स्पॉट हुआ था। अब Vivo X70 Pro स्मार्टफोन Geekbench पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से Vivo X70 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में पता चलता है।
Vivo X70 Pro गीकबेंच लिस्टिंग
Vivo जल्द ही अपनी Vivo X70 series को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले Vivo X70 Pro स्मार्टफोन Geekbench पर कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्पॉट किया गया है। Geekbench पर वीवो का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2105 के साथ लिस्ट है। इसके साथ ही पता चलता है कि वीवो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। गीकबेंच रिपोर्ट की माने तो Vivo का यह प्रो मॉडल 12GB की RAM के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Origin OS पर रन करेगा। चीन से बाहर वीवो का यह फोन Funtouch OS 11 के साथ पेश किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo X70 Pro ने गीकबेंच के सिंगल कोर और मल्टी कोर टेस्ट में क्रमश: 859 और 2638 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। इस लिस्टिंग से वीवो के स्मार्टफोन की इससे ज्यादा जानकारी पता नहीं चलती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द ला रहा कम क़ीमत में शानदार लुक और धांसू परफॉर्मेंस वाला Redmi 10, लॉन्च से पहले जानें खूबियां
Vivo X70 Pro : कीमत
Vivo X70 Pro स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह 50,000 रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं इस सीरीज का सबसे महंगा स्मार्टफोन Vivo X70 Pro Plus होगा, जिसकी कीमत 70,000 रुपये हो सकती है। वीवो के X60 series की कीमत की बात करें तो कंपनी ने X60 Pro को भारत में 49,999 रुपये और X60 Pro Plus को 69,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया था। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 3 की लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक, दमदार होगा सैमसंग का फोल्डेबल फ़ोन




















