
Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। सैमसंग 11 अगस्त को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked 2021) में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन – Samsung Galaxy Z Flip 3 और Samsung Galaxy Z Fold 3 को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफ़ोन के बारे में अब तक कई जानकारी लीक हो चुकी है। अब Winfuture.de ने सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 3 की फुल स्पेसिफिकेशन्स शेयर किया है। यहां हम आपको सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 3 स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले होंगी। इस फोन का प्राइमरी डिस्प्ले 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही सेकेंडरी डिस्प्ले 1.9-इंच (512×260 पिक्सल) का होगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की प्राइमरी डिस्प्ले फ्लैक्सीबल है जो बीच में से मुड़ती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy Z Flip 3 को पांच साल तक या फिर 200,000 टाइम्स बार खोला और बंद किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन की परफॉर्मेंस दमदार हो इसके लिए फोन में 8GB RAM और 128GB या 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का बैक पैनल Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन IPX8 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : बजट कैटेगरी में itel ने जीता ग्राहकों का दिल, बनी देश की सबसे भरोसेमंद कंपनी
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो ये फोन 5G, 4G LTE, USB Type-C, Bluetooth 5.0, और NFC के साथ आएगा। Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन में 3,300mAh की बैटरी दी जाएगी। हालांकि यह बैटरी वर्तमान के स्टेंडर्ड बैटरी के मुकाबले काफी कम है। सैमसंग के इ स्मार्टफोन को वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। कैमरा की बात करें तो Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन 12MP वाइड एंगल कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जाएगा। इसके साथ ही सेल्फ़ी कैमरा की बात करें तो यह 10MP का कैमरा सेंसर होगा। यह भी पढ़ें : Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया 50 इंच 4K स्मार्ट टीवी, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर


















