
Vivo ने अपनी Y सीरीज में एक नया फोन पेश किया है, जिसे Y15 का नाम दिया गया है। 91मोबाइल्स ने हाल ही में Vivo Y15 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी। इस जानकारी के कुछ समय बाद ही कंपनी ने अब ऑफिशियल तौर पर डिवाइस को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
कीमत
कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ Vivo Y15 कंपनी के ई-स्टोर पर लिस्ट है। वहीं, कंपनी ने प्रैस रीलीज भेजकर फोन के लॉन्च की जानकारी दे दी है। हालांकि, फोन को ई-स्टोर पर अभी सोल्ड आउट बताया जा रहा है। अगर बात करें कीमत की तो कंपनी ने इसे 13,990 रुपए इस डिवाइस को पेश किया है। इसे भी पढे़ं: लॉन्च हुआ वीवो का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला फोन Vivo Z5x, 8जीबी रैम के साथ है 5,000एमएएच बैटरी
डिजाइन
अगर बात करें Vivo Y15 के डिजाइन की तो यह स्मार्टफोन ट्रेंड में चल रही वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर ही लॉन्च किया गया है। डिसप्ले के उपर की ओर ‘वी’ शेप की नॉच दी जाएगी और इसी नॉच में सेल्फी कैमरा मौजूद है। Vivo Y15 के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। Vivo का यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरे को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: ट्रिपल रियर कैमरा वाले Vivo Y12 की भारत में कीमत होगी 11,990 रुपए से शुरू, होंगे ये दमदार फीचर्स
Vivo Y15 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Vivo Y15 की तो कंपनी ने इसे 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है। साथ ही फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है। इसके अलावा फोन 720 X 1544 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.35-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करती है।
कंपनी की ओर से Vivo Y15 को एंडरॉयड 9.0 आधारित फनटच ओएस 9 पर पेश किया गया है। इसके अलावा ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। Vivo का यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
इसके अलावा Vivo Y15 डुअल सिम तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Vivo Y15 में 5,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।


















