Vivo Y17 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ

Join Us icon

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि वीवो द्वारा भारत में वाई सीरीज़ के तहत वाई17 फोन को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब इस फोन को ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया गया है। फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट है, जहां डिवाइस की सभी स्पेसिफिकेशन्स को देखा जा सकता है। हालांकि, वेबसाइट पर फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Vivo Y17 की कीमत और उपलब्धता
Vivo ने अबतक ऑफिशिल तौर पर भारत में Y17 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, IndiaShopps की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिवाइस 17,990 रुपए की कीमत में ऑफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है। डिवाइस को दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव : वीवो यू सीरीज़ आ रही है भारत, कीमत होगी 6,490 रुपये से शुरू
vivo-y17-new
वीवो वाई17 का डिजाइन
Vivo Y17 को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन के उपरी पैनल पर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी जाएगी। डिसप्ले के तीन ओर किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। वीवो वाई17 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में होगा। इस कैमरो सेटअप के नीचे ही फ्लैश लाईट होगी। Vivo Y17 के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वहीं फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट मौजूद रहेगा। इसे भी पढ़ें: Exclusive : ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ इसी महीने लॉन्च होगा वीवो वाई5, जानें फोन के स्पेसिफिकेशन

screenshot-2019-04-24-at-3-53-39-pm

वीवो वाई17 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें वीवो वाई17 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.35-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी35 चि.पसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13-मेगापिक्सल एफ/2.2 प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल सेकंडरी डेप्थ सेंसर और 8-मेगापिक्सल एफ/2.2 सुपर वाइड-एंगल थर्ड सेंसर है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल शूटर एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, Vivo Y17 को एंडरॉयड के सबसे नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है। इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here