
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपनी Y-सीरीज का विस्तार करने की योजना बना रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस सीरीज में एक नया फोन Y31 को पेश कर सकती है। इस नए स्मार्टफोन को कथित तौर पर कई सर्टिफिकेशन एक साथ मिले हैं, जिससे इस बात के कयास और तेज हो गए हैं कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। फोन को NBTC के साथ कथित तौर पर सिंगापुर में IMDA और रूस में EEC सर्टिफिकेशन भी मिला है। वहीं, नए वीवो फोन को भातरीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी लिस्ट किया गया है, जो इसके भारत में लॉन्च होने का इशारा दे रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
टेक वेबसाइट MySmartPrice ने कथित तौर पर Vivo Y31 को एक साथ कई सर्टिफिकेशन साइट पर सबसे पहले स्पॉट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo के एक फोन का मॉडल नंबर V2036 है, जिसे NBTC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। माना जा रहा है कि यह फोन Vivo Y31 होगा। हालांकि, सर्टिफिकेशन में किसी भी स्पेसिफिकेशन का जिक्र नहीं है। लेकिन एक बात साफ हो गई है कि डिवाइस 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: Vivo X60 5G सीरीज़ 29 दिसंबर को होगी लॉन्च, Samsung चिपसेट के साथ करेगी काम
इसके अलावा रिपोर्ट में आगे जानकारी दी गई है कि वीवो वाई31 को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी देखा गया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन भारत में भी पेश किया जाएगा। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की लिस्टिंग में फोन को मॉडल नंबर V2031 और V2036 के साथ देखा गया है।
इसके अलावा वीवो के इस फोन को रूस में EEC और सिंगापुर में IMDA सर्टिफिकेशन्स पर V2036 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। हालांकि, अभी तक कंपनी ने फोन के अस्तित्व को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y12s आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
गौरतलब है कि हाल ही में खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि वीवो अपनी लेटेस्ट V20 सीरीज़ को अपग्रेड करने की योजना बना रही है। हाल ही में समान पब्लिकेशन ने Vivo V20 (2021) को इंडोनेशिया टेलीकॉम और भारतीय मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर देखा था।





















