Vivo Y400 Pro 5G इंडिया में लॉन्च, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा, 90W चार्जिंग, 5500mAh बैटरी और 3D Curved स्क्रीन

Join Us icon

वीवो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह मोबाइल 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7300 पर पेश किया गया है जिसमें ताकतवर बैटरी के साथ ही कमाल का कैमरा मिलता है। नए वीवो 5जी फोन वाई400 प्रो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y400 Pro 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹26,999

यह नया 5जी स्मार्टफोन वीवो वाई400 प्रो भारत में 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में परचेज किया जा सकेगा। इसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है और 256जीबी मेमोरी मॉडल का लॉन्च प्राइस 26,999 रुपये है। Vivo Y400 Pro 5G की सेल 26 जून से शुरू होगा और इसे Freestyle White, Fest Gold और Nebula Purple कलर में खरीदा जा सकेगा।

Vivo Y400 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • MediaTek Dimensity 7300
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 8GB Extended RAM
  • 5,500mAh Battery
  • 90W Fast Charging
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 6.77″ Dual 3D Curved Display

प्रोसेसिंग

वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन को इंडिया में एंड्ररॉयड 14 पर लाया गया है जो Funtouch OS 14 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर और 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर सीपीयू शामिल है।

मेमोरी

Vivo Y400 Pro 5G फोन 8जीबी रैम के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। इसमें LPDDR4X RAM दी गई है। वहीं यह नया वीवो 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी UFS 3.1 storage सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस 5जी वीवो स्मार्टफोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 4 साल की Battery Health के साथ आता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मोबाइल फोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। सुरक्षित चार्जिंग के लिए इसमें Smart Charging Engine 2.0 का इस्तेमाल किया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Bokeh सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y400 Pro 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।

डिस्प्ले

Vivo Y400 Pro 5G फोन में 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह डुअल 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है जिसे AMOLED पैनल पर बनाया गया है। फोन की यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 300Hz टच सेंपलिंग रेट और 4500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

Vivo Y400 Pro 5G फीचर्स

  • यह मोबाइल Smart AI फीचर्स से लैस है जो डेली टॉस्क से लेकर फोटोग्राफी में भी मदद करते हैं।
  • फोन में AI SuperLink तकनीक दी गई है जो 30% तक सिग्नल कवरेज और 45% तक सिग्नल स्ट्रेंथ बढ़ा सकती है।
  • वीवो वाई400 प्रो की थिकनेस सिर्फ 7.49mm है और वजन 182g है।
  • बैक कैमरा सेटअप में Dynamic Light दी गई है जो 6 तरह की लाइट्स चमकाती है।
  • म्यूजिक के लिए स्मार्टफोन में ऑडियो बूस्टर तकनीक से लैस Dual Stereo Speaker दिए गए हैं।
  • स्मार्टफोन को IP65 रेटिंग से लैस किया गया है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करती है।
  • कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसपर 21 घंटे तक YouTube video स्ट्रीम की जा सकती है।

Vivo Y400 Pro 5G फोन के कंपटीशन

स्मार्टफोनलॉन्च प्राइस
Nothing Phone (3a)24,999 रुपये
Infinix GT 30 Pro24,999 रुपये
Samsung Galaxy A2623,999 रुपये
  • Nothing Phone (3a) : नथिंग का ट्रांसपेरेंट डिजाइन, 50MP Selfie कैमरा और 50वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक
  • Infinix GT 30 Pro : Shoulder Trigger और RGB लाइट वाला गेमिंग डेडिकेटेड डिजाइन, 108MP Camera और 30W वायरलेस चार्जिंग
  • Samsung Galaxy A26 : FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 4 साल की Android OS अपडेट और Samsung Knox सिक्योरिटी

Best Competitors

vivo T4 Rs. 24,398
86%
vivo V50e Rs. 28,999
85%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here