
Vivo ने आज इंडिया में अपनी ‘वाई’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo Y73 लॉन्च कर दिया है। स्टाईलिश लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह मोबाइल फोन 8GB RAM + 3GB RAM के साथ लॉन्च हुआ है जो यूजर्स की जरूरत के हिसाब से खुद की परफॉर्मेंस को 11GB RAM तक शिफ्ट कर सकता है। भारतीय बाजार में यह फोन 20,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।
Vivo Y73 की स्पेसिफिकेशन्स
नया वीवो वाई73 स्मार्टफोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है तथा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करती है। Vivo Y73 की डिसप्ले 408पीपीआई और एचडीआर10 फीचर्स से लैस है। इस फोन का वज़न जहां 170ग्राम है वहीं वीवो वाई73 स्मार्टफोन की मोटाई महज़ 7.38एमएम है। यह भी पढ़ें : Vivo ने भारत में इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च कर किया धमाका, Xiaomi और Realme को मिलेगी टक्कर
Vivo Y73 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो फनटच ओएस 11.1 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम फेब्रिकेशन पर बना MediaTek Helio G95 चिपसेट दिया गया है। इंडिया में यह फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जिसके साथ एडिशनल 3 जीबी की रैम भी दी गई है। वहीं वीवो का यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y73 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस तथा इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का 2 मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : रियलमी ला रही है बेहद ही सस्ता एंडरॉयड ‘गो’ फोन Realme C21Y, कीमत हो सकती है 5,000 रुपये के करीब
Vivo Y73 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक दी गई है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो वाई73 को 4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 33वॉट रेपिड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Vivo Y73 का प्राइस
वीवो वाई73 को इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को भारतीय बाजार में 20,990 रुपये की कीमत पर उतारा गया है। Vivo Y73 को Diamond Flare और Roman Black कलर में खरीदा जा सकेगा जो ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।



















