
वीवो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना सस्ता स्मार्टफोन वाई91 लॉन्च किया किया था। वीई91 में हैलो नॉच दी गई है तथा फोन को 10,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वीवो से जुड़ी एक ताजा खबर में सामने आया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन का एक और नया वेरिएंट लाने की योजना बना रही है जो वाई91सी नाम के साथ लॉन्च होगा। वीवो वाई91सी को थाईलैंड की एनबीटीसी अथॉरिटी पर लिस्ट कर दिया गया है।
वेबसाइट पर इस फोन को वीवो 1820 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जो मार्केट में वाई91सी नाम से लॉन्च होगा। एनबीटीसी वेबसाइट पर वीवो वाई91सी के नाम के साथ ही इस फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। वाई91सी वाई91 का ही छोटा वेरिएंट होगा जो अलग रैम व स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। वाई91सी में 2जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वाई91 जहां ‘वी’ शेप वाली हैलो नॉच पर लॉन्च हुआ था, वहीं वाई91सी में भी हैलो नॉच मिलेगा या रेग्यूलर नॉच इस पर अभी सदेंह है।

वीवो वाई91सी की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जा सकता है। वाई91सी को फनटच ओएस 4.5 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलियो पी22 या फिर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर देखने को मिल सकता है।
ओपो एफ11 प्रो 32-एमपी पॉप-अप सेल्फी और 48-एमपी डुअल रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च
फोटोग्राफी के लिए वाई91सी में डुअल रियर कैमरा देखने का मिल सकता है। फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के इस फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वाई91सी में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।









