एक्सक्लूसिव : ओपो एफ11 प्रो 32-एमपी पॉप-अप सेल्फी और 48-एमपी डुअल रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

ओपो को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि कंपनी एफ स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है और जल्द ही इस सीरीज़ के तहत एफ11 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ओपो एफ11 प्रो को कुछ दिनों पहले थाईलैंड की सर्टिफिकेशन एजेंसी एनबीटीसी पर सर्टिफाइड किया गया ​था। इस वेबसाइट पर एफ11 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की तो जानकारी नहीं मिली थी लेकिन यह पुख्ता हो गया था कि ओपो जल्द ही एफ11 प्रो को टेक मंच पर पेश कर देगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक एफ11 प्रो से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन ओपो की घोषणा से पहले ही हम एफ11 प्रो की एक्सक्लूसिव ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स लेकर आए हैं।

91मोबाइल्स को ओपो एफ11 प्रो की एक्सक्लूसिव ईमेज प्राप्त हुई है। इस ईमेज के साथ ही ओपो एफ11 प्रो की स्पे​सिफिकेशन्स की जानकारी ​भी मिली है। सबसे पहले ओपो एफ11 प्रो के डिजाईन की बात करें तो यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। ओपो एफ11 प्रो में किसी भी तरह की नॉच देखने को नहीं मिलेगी। फोन के फ्रंट पैनल पर जहां कोई भी सेल्फी कैमरा या सेंसर नहीं होगा वहीं यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

वीवो वी15 प्रो अमेज़न पर हुआ लिस्ट, 20 फरवरी को लॉन्च होगा यह धाकड़ स्मार्टफोन

ओपो एफ11 प्रो के बैक पैनल पर ​दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। फोन का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के सेंटर में वर्टिकल शेप में दिया जाएगा जिसमें दो कैमरा सेंसर्स के साथ फ्लैश लाईट भी मौजूद होगी। कैमरा सेटअप के ​ठीक नीचे ​फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। ओपो एफ11 प्रो के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच नहीं दी गई है लिहाजा कहा जा सकता है कि कंपनी इस फोन को वीवो के आगामी स्मार्टफोन वी15 प्रो की ही तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च करेगी।

exclusive-oppo-f11-pro-image-48mp-rear-32mp-selfie-camera-6gb-ram-specifications-in-hindi

एफ11 प्रो का पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है कि, रियर कैमरे वाली प्लेसमेंट की जगह से ही फोन बॉडी के बीच से निकले। इस फोन का सेल्फी कैमरा 32-मेगापिक्सल का होगा। आपको बता दें कि वीवो भी वी15 प्रो स्मार्टफोन को 32-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च करने वाली है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो ओपो एफ11 प्रो के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यहां भी ओपो ने वीवो को टक्कर दी है क्योंकि वीवो वी15 प्रो भी 48-एमपी रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा। हां वीवो वी15 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए6 की कीमत​ फिर हुई कम, मिल रहा है लॉन्च प्राइज़ से 6,500 रुपये सस्ता

ओपो एफ11 प्रो की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें विश्वसनिय सूत्रों से मिली खबर के मु​ताबिक ओपो अपने इस स्मार्टफोन को 6जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च करेगी। ओपो एफ11 प्रो में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। ओपो का यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी70 चिपसेट पर रन करेगा। ओपो ने हालांकि अभी तक एफ11 प्रो को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन हम बता दें कि यह स्मार्टफोन मार्च के पहले हफ्ते में बाजार में लॉन्च हो जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here