
OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपनी रेनो डिवाईसेज़ को बढ़ाते हुए Oppo Reno 2 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ में एक साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F शामिल है। ये तीनों ही स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किए गए हैं। Oppo Reno 2 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20x digital zoom सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से इस फोन को 36,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 20 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
डिजाईन
Oppo Reno 2 को कपंनी ने सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन की ही तरह फुल व्यू बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो शार्क फिन पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच नहीं दी गई है तथा सेल्फी की कमांड देने पर यह तिकोने आकार का पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन बॉडी से बाहर आकर फोटो क्लिक करता है। Oppo Reno 2 ग्लॉस बॉडी पर बना है जो कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन जहां फोन के साईड पैनल पर दिए गए हैं वहीं Oppo Reno 2 के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।
कैमरा डिटेल
Oppo Reno 2 को कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो EIS Anti Shake तकनीक के साथ काम करेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8-मेगापिक्सल का 119-डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2 20x Digital Zoom और 5x hybrid zoom के साथ काम बेहतरीन फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Oppo Reno 2 में अल्ट्रा डार्क मोड दिया गया है जो कम रोशनी व रात में भी बेहतरीन पिक्चर क्लिक करने में सक्षम है। इसके साथ ही Oppo Reno 2 का कैमरा ‘एक्शन लेवल’ तकनीक के साथ काम करता है जिसके चलते अल्ट्रा स्टेडी शॉट्स भी बिना डिफोकस हुए कैप्चर किए जा सकेगे। यानि वीडियो बनाते समय यदि हाथ या कैमरा हिल भी रहा है तो भी वीडियो स्टेबल ही कैप्चर होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 2 को कंपनी द्वारा 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55-इंच की फुलएचडी+ डायनामिक एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए जहां फ्रंट पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला 6 को यूज़ किया गया है वहीं Oppo Reno 2 के बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 मौजूद है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का है। Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस है जिसमें स्क्रीन पर टच करते हुए फोन अनलॉक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : OPPO Reno 2Z और Reno 2F हुए इंडिया में लॉन्च, जानें इनमें क्या है अलग और क्या है खास
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Reno 2 को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलरओएस 6.1 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में इस स्मार्टफोन को 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2 में LPDDR 4x रैम और UFS2.1 टेक्नोलॉजी सपोर्ट है।
Oppo Reno 2 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 और एनएफसी के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो यूएसबी टाईप सी केबल के जरिये सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इंडियन यूजर Oppo Reno 2 कोओशियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक कलर में खरीद पाएंगे।






















