Jio से एक कदम आगे बड़ा Vodafone idea, खास सुविधाओं के साथ लॉन्च किए अट्रैक्टिव और नए प्लान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/09/Telecom-new.jpg

इंडिया की टेलीकॉम मार्केट में इस समय टॉप पर मौजूद कंपनी रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए सभी कंपनियां कोशिश कर रही हैं। इस कोशिश में ग्राहकों को खूब फायदा हो रहा है। वहीं, अब वोडाफोन-आइडिया यानी Vi (Vodafone-Idea) ने अपने यूजर्स के लिए कई नए प्लान पेश किए हैं। लेकिन, इन प्लान की खास बात यह है कि यह बिजनेस प्लान हैं जो कि खासतौर से बिजनेस और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए ही पेश किए गए हैं। या यूं कहें कि उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इन प्लान को मार्केट में उतारा है। आइए आगे आपको इन प्लान के बारे में जानकारी देते हैं।

खास सुविधाएं

जैसा कि हमने आपको शुरू में बताया कि यह प्लान खास तौर बिजनेस और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए पेश किया गया है। इन प्लान में यूजर्स को डाटा और कॉलिंग के अलावा कई तरह की एडिशनल सुविधाएं मिलेंगे। इन सुविधाओं में मोबाइल सिक्योरिटी, डाटा पूलिंग, एंटरटेनमेंट आदि शामिल हैं। आइए नीचे आपको प्लान के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea का नया धमाका, डेली फ्री कॉलिंग और 3GB डाटा के साथ लाया 3 नए प्लान

वोडा आइडिया लिमिटेड के चीफ एंटरप्राइज बिजनेस ऑफिसर अभिजीत किशोर ने कहा कि उद्यमों, छोटे व्यवसायों और उनके वर्कफोर्स को फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करना है ताकि वे बेहतर और सुरक्षित तरीके से आपस में जुड़ सकें।

प्लान की विशेषता

299 रुपए से शुरू है प्लान्स की कीमत

Vi Business Plus postpaid Plan की शुरुआती कीमत 299 रुपए है। आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्लान को चुन सकते हैं। वहीं, Vi के साधारण पोस्टपेड प्लान की कीमत 399 रुपये महीना से शुरू होती है, वहीं