वोडाफोन-आइडिया का धमाका, यूजर्स को मिलेगा डबल डेटा

टेलीकॉम इंडस्ट्री में प्राइस वॉर के चक्कर में आज बंद होने की डगर पर खड़ी वोडाफोन आइडिया ने एक बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान पर डबल डाटा देने का ऐलान करा है। दरअसल, दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की ओर भाग रहे यूजर्स को अपनी ओर खींचने के लिए वोडाफोन आइडिया ने इस तरह के ऑफ की पेशकश की है।
बता दें कि कुछ प्लान्स में यूजर्स को हर दिन 1.5GB ज्यादा डाटा दिया जा रहा था, जिसे अब डबल यानी 3जीबी कर दिया गया है। कंपनी अब 249 रुपए, 399 रुपए और 599 रुपए वाले रिचार्ज प्लान्स पर हर दिन 3GB डाटा दे रही है। इन रिचार्ज प्लान पर पहले हर दिन 1.5GB डाटा मिलता था। वहीं, 249 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है, जबकि 399 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। वहीं, वोडाफोन आइडिया के 599 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है।
इस खास और नया ऑफर को वोडाफोन और आइडिया दोनों के प्रीपेड यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है। 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान इस ऑफर का हिस्सा हैं। यह ऑफर सभी 22 टेलिकॉम सर्किल्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इस ऑफर का फायदा My Vodafone, My Idea और इन दोनों कंपनियों की वेबसाइट के जरिए उठा सकते हैं।
बता दें कि इन तीनों रिचार्ज प्लान्स पर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्लान्स में हर दिन 100 SMS भी बिल्कुल फ्री मिलेंगे। इसके अलावा वोडाफोन के यूजर्स को Vodafone Play ऐप का फ्री एक्सेस मिलेगा।
गौरतलब है कि AGR यानी एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू के बोझ तले दबी वोडाफोन-आइडिया की हालत काफी दिनों से खराब चल रही है। अब या तो उसे जल्द से जल्द एजीआर की रकम चुकानी होगी, या फिर कारोबार ही बंद करना पड़ेगा। अगर कंपनी दिवालिया हो जाती है तो पिछले 2 सालों में ये तीसरी कंपनी होगी। इससे पहले एयरसेल और अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन बंद हो चुकी है।