वोडाफोन यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 999 रुपए के पोस्टपेड प्लान में पूरी फैमली को मिलेगा 200जीबी डाटा

टेलीकॉम क्षेत्र में रिलायंस जियो के आने के बाद मार्केट में चल रही डाटा की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जियो को टक्कर देने के लिए लगभग सभी कंपनियां अपने नए प्लान के साथ यूजर्स को लुभाने की कोशिश में लगाई हुई हैं। इसी को देखते हुए वोडाफोन ने अपने नए प्लान की पेशकश की है जो कि आपके साथ ही आपकी फैमली के लिए है।
वोडाफोन रेड टुगेदर पोर्टफोलियो को अपग्रेड करते हुए नए पोस्टपेड प्लान को कंपनी ने पेश किया है। यह अकेला प्लान आपकी पूरी फैमली के लिए होगा। इस नई लाइनअप में 999 रुपए का पोस्टपेड प्लान शामिल हुआ है जिसमें कई लाभ मिलेंगे। इससे पहले वोडाफोन रेड टुगेदर में 598 रुपए, 749 रुपए और 899 रुपए का पोस्टपेड प्लान शामिल है। इसे भी पढ़ें: नए कस्टमर्स के लिए वोडाफोन लाया एक शानदार ऑफर, फ्री में मिलेगी ये सुविधा
999 रुपए का प्लान
अगर बात करें 999 रुपए के प्लान की तो इसमें आप अपनी फैमली के 5 मेंबर्स को शामिल कर सकते हैं। इस प्लान में कुल 200जीबी डाटा मिलेगा, जिसका मतलब है हर एक फैमली मेंबर (4 मेंबर्स) को 30जीबी डाटा मिलेगा। लेकिन, फैमली के हेड को 80जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही आपको इसमें 40जीबी रोलओवर डाटा मिलेगा। इस हिसाब से आपको पर कनेक्शन का रेंट 200 रुपए पड़ेगा।
इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को लोकल/एसटीडी और रोमिंग कॉल्स अनलिमिटेड मिलेंगी। साथ ही इस प्लान को रिचार्ज कराने वाले यूजर Vodafone Play ऐप पर फ्री लाइव टीवी, मूवी और शो का मजा ले सकेंगे।
बता दें कि हाल ही में वोडाफोन के 599 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को कंपनी ने पेश किया थआ। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिन यानी छह महीने है। प्लान में यूजर्स को 6जीबी 4जी/3जी डाटा मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को 1,800 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही इस प्लान को रिचार्ज कराने वाले यूजर Vodafone Play ऐप पर फ्री लाइव टीवी, मूवी और शो का मजा ले सकेंगे।