वोडाफोन का नया धमाका : 255 रुपये में मिलेगा 56 जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में तमाम कंपनियां अधिक से अधिक कस्टमर्स को लुभाने तथा अपने कस्टमर्स को कम कीमत पर ज्यादा बेनिफिट देने की जुगत में लगी है। आज ही में जहां एयरटेल और आइडिया ने 249 रुपये के नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, वहीं वोडाफोन भी 255 रुपये का नया प्लान लेकर आई है। वोडाफोन का यह प्लान सीधे सीधे एयरटेल व आइडिया के 249 रुपये प्लान तथा रिलायंस जियो के 198 रुपये प्लान को टक्कर दे रहा है।
वोडाफोन के 255 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह भी कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। वोडाफोन इस प्लान के तहत 28 दिनों तक हर दिन 2जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। इस तरह से 255 रुपये में 28 दिनों तक कुल 56जीबी 4जी डाटा मिलेगा। यह डाटा 4जी के साथ ही 3जी स्पीड पर भी रन करेगा।
4जी इंटरनेट डाटा के अलावा वोडाफोन अपने नए प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी दे रही है जो लोकल व एसटीडी नंबर पर पूरी तरह से फ्री रहेगी तथा इनका यूज़ रोमिंग के दौरान भी मुफ्त रहेगा। वॉयस कॉल के साथ ही इस प्लान में 28 दिनों तक हर दिन 100 नेशनल एसएमएस वोडाफोन यूजर्स को प्राप्त होंगे।
गौरतलब है कि आइडिया और एयरटेल भी अपने 249 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों के लिए 56जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल तीनों की कंपनियों द्वारा दी जा रही वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधाएं भी समान हैं।