
टेलीकॉम बाजार से लगातार खबरें आ रही है कि कंपनियां अपने प्लान्स अपडेट कर रही है। रिलायंस जियो, एयरटेल भारती और भारत संचार निगम लिमिटेड अपने पुराने प्लान्स में बदलाव कर उन्हें अपडेट कर चुकी है जिसके बाद समान कीमत पर अधिक फायदे प्राप्त हो रहे हैं। इस रेस में थोड़ा देरी से ही सही लेकिन पूरी तैयारी के साथ वोडाफोन ने भी एंट्री मारी है। वोडाफोन पुराने प्लान्स में दोगुना इंटरनेट डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और अमेज़न प्राइम जैसे फायदे दे रही है।
वोडाफोन के अपने पोस्टपेड रेड प्लान्स में बदलाव किए हैं। कंपनी की ओर से जारी 399 रुपये वाले रेड प्लान में पहले जहां यूजर्स को एक महीने के लिए कुल 20जीबी 4जी डाटा दिया जाता था, वहीं अब इसी कीमत पर ग्राहकों को 4जीबी 4जी डाटा मिला करेगा। यह इंटरनेट डाटा रोलओवर होता रहेगा। यानि यूजर अगर एक महीने में 40जीबी डाटा यूज़ नहीं कर पाते हैं तो बचा हुआ खुद से ही अगले महीने के 40जीबी डाटा में जुड़ जाएगा।
इसी तरह वोडाफोन के 499 रुपये वाले प्लान में पहले एक महीने के लिए 40जीबी 4जी डाटा मिला करता था। लेकिन अपडेट हो जाने के बाद कंपनी अपने इसी प्लान में अब 75जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। यह डाटा भी रोलओवर होगा तथा नई बिलिंग सायकल में अपने आत जुड़ जाएगा। गौरतलब है कि इन दोनों ही प्लान्स में रोलओवर होने वाले डाटा की अधिकतम लिमिट 200जीबी ही होगी। यानि बचा हुआ डाटा 200जीबी तक ही जुड़ पाएगा।
ढ़ेर सारे इंटरनेट डाटा के साथ ही वोडाफोन के इन प्लान्स में पूरे देश में अनलिमिटेड वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री किए जाने की सुविधा भी मिलती है। वोडाफोन 399 रुपये वाले रेड प्लान में 1,498 रुपये तथा 499 रुपये वाले प्लान में 4,498 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। इसमें 999 रुपये की 1 साल की फ्री अमेज़न प्राइम मेंबरशिप और 499 रुपये की वोडाफोन प्ले की फ्री सर्विस शामिल है। इनमें शॉपिग कूपन्स के साथ ही 499 रेड प्लान में 3,000 रुपये डिवाइस प्रोटेक्शन भी शामिल है।





















