Vodafone ने बदला 399 रुपए वला पोस्टपेड प्लान, अब यूजर्स को मिलेगा 150GB एक्सट्रा डाटा

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए सभी कंपनियां अपने शानदार प्लान के दम पर यूजर्स को अपनी ओर खींचने की कोशिश में लगी हुई हैं। इसी कोशिश में एक कदम आगे बढ़ते हुए वोडाफोन ने अपने पुराने प्लान में बदलाव कर यूजर्स को खास तोहफा दिया है। दरअसल, कंपनी ने अपने पुराने पोस्टपेड प्लान 399 रुपए में बदलाव किया है।

इस बदलाव के बाद वोडाफोन को सभी नए पोस्टपेड कस्टमर्स को 399 रुपए वाला प्लान लेने पर 150जीबी एकस्ट्रा डाटा दिया जाएगा। हालांकि, यह बदलाव सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही लागू रहेगा। पुराने ग्राहकों को इस ऑफर के फायदा नहीं मिल पाएगा। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea सबस्क्राइबर्स के लिए खुशखबरी, मिलती रहेगी फ्री कॉलिंग की सुविधा

बता दें कि 399 रुपए की कीमत में आने वाला यह वोडाफोन का एंट्री लेवल पोस्टपेड प्लान है। इसमें पहले से ही सब्सक्राइबर्स को हर माह 40जीबी डाटा दिया जाता है। वहीं, इस प्लान में यूजर्स को 200जीबी की रोलओवर डाटा लिमिट मिलती है।

गौरतलब है कि 150जीबी का एक्स्ट्रा डेटा कंपनी इस प्लान को लेने वाले नए सब्सक्राइबर्स को दे रही है। वहीं, यह एक्स्ट्रा डेटा 6 महीने के लिए वैलिड होगा। इसके अलावा इस प्लान में वोडाफोन प्ले के साथ ही दूसरी कई सर्विसेज का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने पेश किया 69 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, 28 दिनों तक मिलेंगे ये लाभ

प्लान को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि इस प्लान के तहत नए ग्राहकों को 2,497 रुपए का फायदा हो रहा है। वहीं, कंपनी ने 69 रुपए वाले प्लान को पेश किया था जो कि प्रमुख सर्किल जैसे कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत अन्य क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है।

इसके अलावा गुजरात और मुंबई सर्किल में 69 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इसे कॉम्बो रीचार्ज या ऑल-राउंडर पैक नाम से वोडाफोन साइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इस प्लान को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here