सिर्फ 9 रुपये में करिए पूरे दिन फ्री बात, 100एसएमएस के साथ ही 100एमबी डाटा

Join Us icon

भारतीय टेलीकॉम बाजार में मची प्रतिस्पर्धा दूरसंचार कंपनियों के लिए बेशक कितनी ही बुरी हो लेकिन कस्टमर्स को इससे चौतरफा लाभ मिल रहा है। मार्च महीने में वोडाफोन ने 21 रुपये वाला प्लान पेश किया ​था जिसमें कंपनी 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 4जी डाटा दे रही थी। वहीं अब वोडाफोन सिर्फ 9 रुपये की कीमत वाला बेहद ही शानदार प्लान लेकर आई है।

वोडाफोन की ओर से 9 रुपये का प्लान पेश किया गया है जो 1 दिन की वैधता के साथ आता है। यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत वोडाफोन लोकन व एसटीडी नंबरों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रही है। वोडाफोन की ओर से दी जा रही ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से फ्री रहेगी। वॉयस कॉल के साथ ही इस प्लान में पूरे दिन के लिए 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।

voda-airtel

इंटरनेट डाटा की बात करें तो कंपनी की ओर से ग्राहकों को एक दिन के लिए 100एमबी इंटरनेट ​डाटा दिया जा रहा है। गौरतलब है कि वोडाफोन की ओर से यह प्लान अभी ईस्ट यूपी जैसे चुनिंदा सर्किल्स में ही जारी किया गया है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में कंपनी 9 रुपये वाले इस प्लान को पूरे देश में लागू कर दे।

वोडाफोन के 21 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में आप 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी या 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। वहीं रिलायंस जियो द्वारा पेश किए जा चुके 19 रुपये वाले प्लान में 1 दिन के​ लिए अनलिमिटेड कॉलिंग व 20 मैसेज के साथ 150 एमबी का डाटा मिलता है।