
इंडियन टेलीकॉम कंपनियां अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी को टक्कर देने के लिए कम कीमत पर अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स लाती रहती है। त्यौहारों के मौके पर अपने यूजर्स को खुश करते हुए वोडाफोन ने भी पूरे देश में अपना नया 159 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रोलआउट कर दिया है। यह प्लान एक महीने के लिए ढ़ेर सारे डाटा बेनिफिट के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देती है।
वोडाफोन की ओर पेश किया यह लेटेस्ट प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को हर दिन 1जीबी इंटरनेट दिया जाएगा जो 4जी के साथ ही 3जीबी की स्पीड पर भी काम करेगा। प्रतिदिन 1जीबी के हिसाब से वोडाफोन यूजर्स को पूरे प्लान में कुल 28जीबी डाटा प्राप्त होगा।

159 रुपये में वोडाफोन अपने यूजर्स को एफयूपी लिमिट के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट भी दे रही है। वोडाफोन यूजर्स लोकल व नेशनल नंबरों पर मुफ्त में कॉल कर सकते हैं तथा ये कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। एफयूपी लिमिट के तहत यूजर्स एक दिन में अधिकतम 250 मिनट तथा एक सप्ताह में अधिकतम 1000 मिनट की ही कॉल कर पाएंगे। एक प्लान में ग्राहक अधिकतम 100 नंबरों पर ही कॉल कर सकते हैं।
ये स्मार्टफोन कंपनियां लाएगी सबसे पहले सुपर स्पीड वाले 5जी स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेट डाटा व वॉयस कॉल के साथ ही वोडाफोन अपने प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी दे रही है। हालांकि टेलीकॉम टॉक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश के कुछ सर्किल्स में कंपनी की ओर से दिए जाने वाले मैसेज की गिनती प्रतिदिन 100 से अलग है। बहरहाल वोडाफोन की ओर से 159 रुपये का प्लान पूरे देश में रोलआउट कर दिया गया है। प्लान की सभी डिटेल्स और उपलब्धता को माय वोडाफोन ऐप पर जाकर चैक किया जा सकता है।





















