
बदलते इंडिया की बढ़ती टेलीकॉम मार्केट में बिगड़ती प्राइज़ वॉर थमने का नाम नहीं ले रही है। अपने कस्टमर्स को बनाए रखने और नए कस्टमर्स को लुभाने के लिए तमाम टेलीकॉम कंपनियां आर्कषक आॅफर्स के साथ नए नए प्लान्स लेकर आ रही है। इस कड़ी में वोडाफोन ने भी अपना नया और धमाकेदार प्लान पेश किया है। वोडाफोन की ओर से 299 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जिसमें 56 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।व्हाट्सऐप के ‘डिलीट फॉर ऐवरीवन’ फीचर की समय सीमा बढ़ी, अब 7 मिनट के बाद भी कर पाएंगे मैसेज डिलीट
वोडाफोन की ओर से पेश किया 299 रुपये का नया प्लान प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है। यह प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया है, जिसमें हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा यूजर्स के नंबर पर क्रेडिट किया जाएगा। यानि 56 दिनों में वोडाफोन ग्राहकों को 56जीबी डाटा प्राप्त होगा।
अन्य बेनिफिट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वोडाफोन के इस प्लान में आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क लोकल तथा एसटीडी वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री दी जा रही है। नए नियमों के अनुसार ग्राहक एक दिन में अधिकतम 250 मिनट तक मुफ्त बात कर पाएंगे तथा एक हफ्ते में 1,000 मिनट फ्री रहेगी। इसके साथ ही हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।
जियो दे रही है 10जीबी 4जी डाटा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे पाएं यह मुफ्त का लाभ
गौरतलब है कि वोडाफोन की ओर से यह प्रीपेड प्लान अभी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल में ही लागू किया गया है तथा इस प्लान में मिलने वाला 56जीबी डाटा 2जी की स्पीड पर चलेगा। आशा है कि आने वाले दिनों में वोडाफोन इस प्लान का विस्तार कर अन्य सर्किल्स में भी उपलब्ध कराए।



















