वोडाफोन दे रहा है 195 रुपये में 28जीबी 2जी,3जी और 4जी डाटा, वॉयस कॉलिंग फ्री

Join Us icon

देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री को बदल कर रख देनी वाली जियो ने बेहद ही मामूली कीमतों पर अपनी सर्विस दी है। जियो के टैरिफ का खामियाजा अन्य कंपनियों को भुगतना पड़ा तथा उन्हें भी अपनी कीमतों में कटौती करनी पड़ी। इसी कड़ी में रिलायंस जियो को टक्कर देते हुए वोडाफोन ने भी दो नए प्लान पेश किए है। ये दोनों ही प्लान बेहद कम कीमत पर बेहतरीन आॅफर्स प्रदान कर रहे हैं, जिन्हें टेलीकॉम टॉक ने प्रकाशित किया है।

प्लान 195 रुपये
वोडाफोन की ओर से पेश किया गया एक प्लान 195 रुपये का है। इस प्लान के तहत 28 दिनों की वैधता के साथ हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। यह डाटा हैंडसेट के अनुरूप 2जी, 3जी और 4जी सभी नेटर्वक पर काम करेगा।

vodafone-rs-195-1024x572

इस प्लान में वोडाफोन यूजर्स को हर दिन 250 मिनट दी जाएगी, जिनका यूज़ किसी भी लोकल या एसटीडी नेटवर्क पर किया जा सकेगा। प्रतिदिन 250 मिनट के हिसाब के कस्टमर्स को एक हफ्ते में 1,000 वॉयस मिनट मिलेगी।

999 रुपये में लॉन्च हुआ वोडाफोन-माइक्रोमैक्स 4जी फोन

प्लान 181 रुपये
वोडाफोन का यह प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इसमें सभी नेटवर्क पर लोकल त​था एसटीडी कॉल अनलिमिटेड मुफ्त दी जा रही है। इसी त​रह 28 दिनों के लिए ही अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा भी प्राप्त होगा जो 2जी नेटवर्क पर काम करेगा।

vodafone-rs-181-1024x595

गौरतलब है कि कल ही वोडाफोन के माइक्रोमैक्स के साथ मिल कर नया स्मार्टफोन की लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ ही वोडाफोन की ओर से 150 रुपये का नया प्लान भी पेश किया गया है जिसमें वोडाफोन उपभोक्ताओं का बेहतरीन बेनिफिट दिए जा रहे हैं।