Whatsapp का सुपर ऑफर! किसी को भी भेजें 1 रुपये और पाएं भारी कैशबैक, आपको मिला क्या?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Whatsapp-payment-cashback-.jpeg

व्हाट्सएप ने कुछ समय पहले अपनी पेमेंट सर्विस को इंडिया में पेश किया था। वहीं, अब मेटा के स्वामित्व वाली इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपनी पेमेंट सर्विस को इंडिया में आगे बढ़ाने ग्राहकों को पहली तीन ट्रांजेक्शन पर कैशबैक ऑफर (WhatsApp Cashback) कर रही है। WhatsApp यूजर्स को मनी ट्रांसफर करने पर 35 रुपये तक और कुल 105 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे इस कैशबैक को लिया जा सकता है।

WhatsApp Cashback Offer

बता दें कि WhatsApp कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही यह ऑफर दे रहा है। यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट को 1 रुपए की पेमेंट भी कर सकते हैं। WhatsApp अब उसे भी वैलिड ट्रांजैक्शन में काउंट करेगा। कंपनी अपनी पेमेंट सर्विस को बढ़ावा देने के लिए नया WhatsApp कैशबैक फीचर चालू कर रहा है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp Data Transfer हुआ और भी आसान, चुटकियों में होगी Android से iPhone में सारी चीजें कॉपी

ऐसे मिलेगा 105 रुपये का कैशबैक

नोट: उदाहरण के लिए, यूजर्स 35 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं, भले ही वे व्हाट्सऐप पेमेंट के माध्यम से 1 रुपये भेज दें। कंपनी ने यह साफ किया है कि यह एक “सीमित समय की पेशकश” है और केवल “चुनिंदा ग्राहकों” के लिए उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें, जानें यहां सबसे आसान तरीका

कैशबैक लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

वहीं, कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। जब वे किसी योग्य ग्राहक को पैसे भेज रहे हों, तो उन्हें ऐप के अंदर एक प्रचार बैनर या उपहार आइकन दिखाई देना चाहिए। यूजर्स को कम से कम 30 दिनों के लिए WhatsApp उपयोगकर्ता होना चाहिए, जबकि WhatsApp Business खाते इस ऑफर के लिए योग्य नहीं हैं। आप जिसे पैसे भेज रहे हैं, वह एक व्हाट्सएप यूजर होना चाहिए, जिसने भारत में व्हाट्सएप पर भुगतान के लिए रजिस्टर कराया हो। अंत में, यूजर्स को व्हाट्सएप के नए वर्जन पर अपडेट होना चाहिए।