
प्रमुख मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप 24 फरवरी को अपना आठवां जन्मदिन मनाने जा रही है। इस मौके पर कंपनी कुछ खास सेवाओं को पेश करने वाली है। कंपनी व्हाट्सऐप स्टेटस के साथ मल्टीमीडिया फ़ीचर्स को पेश करने वाली है। जहां आप अपने स्टेटस पर जिफ इमेज और वीडियो जैसे फीचर्स लगा सकते हैं।
यह फ़ीचर अब काफी हद तक स्नेपचैट व इंस्टाग्राम की तरह काम करेगा, जिसमें आप फोटो, वीडियो व जीफ के जरिए अपने स्टे्टस को अपडेट कर पाएगे। तथा स्टे्टस अपडेट के 24 घंटों बाद यह मीडियो कंटेंट अपने आप गायब भी हो जाएंगे। इससे पहले फेसबुक ऐप में भी कंपनी यह फीचर पेश कर चुकी है।

क्या होगा खास :
व्हाट्सऐप के इस नए अपडेट के बाद स्टे्टस फ़ीचर काफी बेहतर होगा। अपडेट के बाद आपकी लिस्ट में ऐड फ्रैंड्स आपके स्टे्टस पर डायरेक्ट कमेंट कर पाएंगे। ये कमेंट आपको चैट के जरिये प्राप्त होंगे तथा कोइ अन्य इस कमेंट को नहीं देख पाएगा।
नए फ़ीचर में स्टे्टस अपडेट करने के लिए मैन्यू के जाने की जरूरत नहीं होगी। स्टे्टस अपडेट करने के लिए अलग से आॅप्शन प्राप्त होगा।
आप अपना स्टे्टस किसे दिखाना चाहते हैं व किस नहीं यह भी आप अपनी प्राईवेसी के अनुरूप चेंज कर सकते हैं।
अपडेशन के बाद माय स्टे्टस में आप अपना हालिया स्टे्टस देख सकते हैं तथा उसे स्वाइप करके यह भी जान सकते हैं कि किस किसने वह स्टे्टस देखा है।
व्हाट्सऐप स्टे्टस फ़ीचर फिलहाल यूरोपीय देशों में लॉन्च कर दिया गया है तथा कुछ ही दिनों में यह विश्व के बाकी देशों में भी अपडेट के साथ उपलब्ध हो जाएगा।





















