29 सितंबर को भारत आ रहा है एक और दमदार 5G स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite NE, यहां जानें क्या होगा खास

Xiaomi 11 Lite 5G NE की इंडिया लॉन्च डेट से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। शाओमी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि इस नए 5G फोन को 29 सितंबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। आपको याद दिला दें कि बुधवार को ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर इस फोन को ग्लोबल बाजार मेंफ्लैगशिप फोन Xiaomi 11T 5G और Xiaomi 11T Pro 5G मॉडल्स के साथ पेश किया था। वहीं, Amazon India पर भी इस फोन का पेज क्रिएट कर दिया गया है, जिससे साफ हो गया है कि इंडिया में फोन ऑनलाइन अमेजन इंडिया के माध्यम से सेल किया जाएगा।
Xiaomi 11 Lite 5G NE India launch
Xiaomi 11 Lite 5G NE भारत में 29 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने कल फोन की वैश्विक लॉन्चिंग के कुछ घंटों के तुरंत बाद लॉन्च की तारीख का खुलासा किया गया है। फोन Mi 11 लाइट के 5G वर्जन के रूप में आता है जो कुछ महीने पहले भारत में लॉन्च हुआ था। ध्यान दें कि Xiaomi ने अपने फोन पर Mi ब्रांडिंग को हटा दिया है। इसे भी पढ़ें: शाओमी ने लॉन्च किए दो लल्लनटॉप 5G फोन Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro, जानें इन Phone के सुपर से ऊपर फीचर्स
New Day, New Edition!
All-new #Xiaomi11LiteNE5G is coming to #India on Sept 29 – within 2 weeks of global launch.
Gear up for #SuperLite5GLoaded beauty: #Slimmest & #Lightest phone, with global #5G bands.
I ❤️ #Xiaomi #Xiaomi11Lite5GNE #Xiaomi11Lite pic.twitter.com/qKGKYkY53a
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) September 16, 2021
Xiaomi 11 Lite 5G NE specifications, features
जैसा कि नाम से पता चलता है, Xiaomi 11 Lite 5G NE एक पतला और हल्का फोन है, जिसकी मोटाई 6.81mm है और इसका वजन सिर्फ 158 ग्राम है। फोन में 6.55-इंच FHD+ (2400×1080) AMOLED DotDisplay के साथ Dolby Vision, HDR10+ और 90Hz तक रिफ्रेश रेट है। Xiaomi 11 Lite 5G NE क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G 5G चिपसेट पर काम करता है जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की ताकत से जोड़ा गया है। हैंडसेट एक माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के माध्यम से स्टोरेज एक्सपेंडेबिलिटी को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Facebook के बाद Xiaomi ने पेश किया Smart Glasses, मिलेंगे कैमरा से लेकर रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 11 Lite 5G NE ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड-एंगल लेंस और 5MP का टेलीमैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 4,250mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। साथ ही फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी सपोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, डुअल स्पीकर और बहुत कुछ शामिल हैं। Xiaomi 11 Lite 5G NE Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है।