
इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) को खरीदने का मन बना रहे ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) बनाने वाली कंपनी Svitch MotoCorp जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है। कंपनी अपनी एंट्री के साथ ही इंडिया में अपनी पहली बैटरी वाली बाइक (E-Bike) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने अपनी पहली ई-बाइक को लॉन्च करने के प्लान का खुलासा खुद किया है। बताया जा रहा है कि आने वाले महीने में कंपनी की Svitch CSR 762 Electric Bike को लॉन्च कर दिया जाएगा।
Svitch CSR 762 Electric Bike
आपको बता दें कि Svitch CSR 762 इलेक्ट्रिक बाइक इंडिया से पहले ग्लोबल मार्केट में नवंबर 2021 में लॉन्च हो चुकी है। वहीं, इस ई बाइक को भारत में जुलाई-अगस्त 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है। इसे भी पढ़ें: बवंडर मचाने आ रही 500KM रेंज वाली ये Electric Bike, महज 3 सेकेंड पकड़ेगी 100kmph की स्पीड
कंपनी के फाउंडर राजकुमार पटेल का कहना है कि हमारा उद्देश्य भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर को इलेक्ट्रिक चेंज के साथ सुधारना है। अगर बात करें CSR 762 एक फुल ऑन-रोड राइडिंग एक्सपीरिएंस प्रदान करती है। वहीं, राजकुमार पटेल के अनुसार CSR 762 बनाने का उद्देश्य ग्राहकों को एक साथ लक्जरी, स्टाइल और स्टेबलिटी देना है।

स्टाइलिश और दमदार Svitch CSR 762 ई-बाइक में 3kW मोटर है जो कि 1300 RPM पर 10kW तक पहुंच जाता है, जिसे PMSM मोटर द्वारा केंद्रीय ड्राइव सिस्टम के साथ पैक किया जाता है। इसमें बैटरी क्षमता 3.7kWh ली-आयन, निकल-मैंगनीज-कोबाल्ट ( एनएमसी)। माना जा रहा है कि इसका लुक और डिजाइन लोगों का ध्यान खींचेगा। बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा और इसे एक बार चार्ज करने पर 120 किमी की रेंज मिलेगी। वहीं, इसका व्हीलबेस 1,430mm और सीट की हाइट 780mm है। इसे भी पढ़ें: 135kmph टॉप स्पीड और स्पोर्टी लुक वाली Electric Bike हुई लॉन्च, सिर्फ 11,000 रुपए की पेमेंट करने पर होगी आपकी!
Svitch CSR 762 Electric Bike Price
कंपनी का मानना है कि Svitch CSR 762 की कीमत इंडिया में लगभग 1.65 लाख रुपए (सब्सिडी को हटाकर) होगी। हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि इंडिया में सरकार द्वारा लगभग 40,000 रुपए तक की सब्सिडी की मिलेगी। लॉन्च डेट और डिलीवरी के लिए फिलहाल कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।


















